मिस्टर इंडिया की तरह दिखाई नहीं पड़ता यह शख्स, लड़कियां और महिलाएं हैं परेशान

-

 

मिस्टर इंडिया फिल्म आपने देखी होगी, हाल ही में एक ऐसा ही शख्स सामने आया है और उससे महिलाएं तथा लड़कियां परेशान हैं। जी हां, हाल ही में यह अजीबो-गरीब मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के ललितपुर के खुशीपुरा नामक गांव से। इस गांव की महिलाएं मिस्टर इंडिया यानि एक ऐसे शख्स की वजह से बहुत परेशान हैं, जो दिखाई ही नहीं पड़ता। महिलाओं का कहना है कि जब वे रात को सोती हैं तब उनके पास कोई शख्स आकर बैठ जाता है और उनको छूता है, पर जब वह जागती तो वह शख्स गायब हो जाता है। अब खुशीपुरा में आलम यह है कि रात को जब महिलाएं सोती हैं तब उनके पति घर के बाहर पहरा देते हैं।

मिस्टर इंडियाImage Source:

आपको बता दें कि खुशीपुरा नामक गांव ललितपुर के करीब 15 किमी की दूरी पर है और यहां पर एक अनजान शख्स महिलाओं तथा लड़कियों को परेशान कर रहा है। यह शख्स ऐसी महिलाओं और लड़कियों को अपना शिकार बनाता है, जो रात को अकेली सोती हैं। इन महिलाओं का कहना है कि वह शख्स उनसे छेड़खानी करता है। इस अनजान शख्स के बारे में अभी तक यही पता लगा है कि वह सफेद कपड़ों में लिपटा रहता है। कुछ लोग इसको भूत आदि बता रहें हैं तो कुछ अपने अलग ही विचार दे रहें हैं, फिलहाल यह मिस्टर इंडिया टाइप शख्स अभी तक किसी के हाथ नहीं आया है। गांव के अंदर में इस मिस्टर इंडिया की वजह से डर का माहौल बना हुआ है और महिलाएं रात को सही से सो तक नहीं पा रही हैं। जाखलौन एसओ श्यामव्रत सिंह का इस बारे में कहना है कि रात को पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और यह काम किसी सिरफिरे का लगता है। जल्द ही पुलिस उसको पकड़ लेगी। बीते दिनों कुछ लोगों ने उस अनजान शख्स को भूत मान कर गांव में 8 तांत्रिकों को भी बुलाया और कुछ पूजा पाठ करवाई। फिलहाल स्थिति यह है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, पर लोगों के अंदर से मिस्टर इंडिया का डर खत्म नहीं हो रहा है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments