इस लड़की के बारे में जानकर आप भी डरेंगे गर्लफ्रेंड बनाने से

0
452

युवा अवस्था में अमूमन हर कोई यही चाहता है कि उसकी भी कोई गर्लफ्रेंड हो। साथ ही गर्लफ्रेंड बनाने के लिए वह तमाम प्रयास भी करता है, लेकिन इस गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। भोपाल की रहने वाली इस लड़की ने अपने ही प्रेमी के साथ कुछ ऐसा किया जो आप कभी सोच भी नहीं सकते। इस हसीन लड़की की करतूत के बारे में जानकर आप भी अब गर्लफ्रेंड बनाने से पहले दस बार सोचेंगे।

भोपाल के विदिशा में रहने वाली इस लड़की ने पैसों के लालच में अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी लाश के पास ही बैठकर जमकर जश्न मनाया।

defaultImage Source :http://img.punjabkesari.in/

क्या है पूरा मामला-

भोपाल के विदिशा में राजेश रैकवार नाम का लड़का रहता था। इस लड़के का अपने ही मोहल्ले की सपना (परिवर्तित नाम) से प्रेम हो गया। दोनों आपस में प्रेम करने लगे। इनकी प्रेम कहानी कई महीनों तक चली। इस बीच सपना एक अन्य व्यक्ति अकरम कुरैशी के संपर्क में आ गई। इसके चलते उसकी गोपाल के साथ दूरी होने लगी। इस बात को लेकर एक बार अकरम और गोपाल का विवाद भी हुआ। अकरम ने सपना को खूब गिफ्ट दिए और उस पर पैसे भी खर्च किए। इससे सपना बेहद प्रभावित हो गई और गोपाल से दूरी बनाने लगी।

default-(1)Image Source :http://img.punjabkesari.in/

ऐसे में एक दिन युवती ने गोपाल को मारने की साजिश ही बना डाली। जानकारी के मुताबिक बीते 29 मार्च को सपना और अकरम एक रेस्टोरेंट में मिले और सारी योजना बनाई। इसके बाद अकरम ने अपने कर्मचारी सुरेश से कहा कि वो किसी बहाने से गोपाल को अपने साथ ले जाकर शराब पिए। जिसके बाद सुरेश और गोपाल अकरम की दुकान पर पहुंचे। वहीं पर अकरम और सुरेश ने साथ में मिलकर गोपाल को मार डाला। इसके बाद सपना को कॉल कर बताया गया कि गोपाल को मारने का काम पूरा हो गया है। इसके बाद सपना और अकरम ने गोपाल की लाश के पास ही जमकर जश्न मनाया और शराब पी। फिलहाल गोपाल की हत्या की इस गुत्थी को अब पुलिस ने सुलझा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here