पपीते के बीज से आपको मिलेंगे अनोखे फायदे

-

फल शरीर को तंदुरुस्ती के साथ ही कई अन्य फायदे भी प्रदान करते हैं। वहीं, कुछ फल ऐसे होते हैं जो अपने मुख्य गुणों के साथ-साथ कई अन्य गुणकारी फायदों के लिए भी जाने जाते हैं। पपीते से पेट संबंधी कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके बीज भी शरीर की अन्य कई समस्याओं में लाभ पहुंचाते हैं। पपीते के बीज को खाने के लिए आप इन्हें सुखा लेने के बाद पीसकर भी सेवन कर सकते हैं। पपीते में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। इससे शरीर में चर्बी नहीं जम पाती है। साथ ही इससे शरीर क्रियाशील बना रहता है। पपीते के सेवन से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त तत्व बाहर आ जाते हैं।

पपीते के बीज से जुड़े फायदे-

1 सूजन और जलन होने पर

शरीर में सूजन होने पर पपीते के बीजों का सेवन किया जा सकता है। साथ ही त्वचा में जलन होने पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह दोनों तरह की समस्याओं में लाभकारी होता है।

2 वायरल बुखार में लाभकारी

1Image Source: http://2.bp.blogspot.com/

पपीते के बीजों का सेवन करने से किसी भी प्रकार के संक्रमण रोगों का खतरा नहीं रहता है। साथ ही वायरल बुखार होने की स्थिति में यह एक एंटी वायरल की तरह कार्य करता है।

3 लीवर की समस्या में

लीवर से जुड़ी समस्याओं में पपीते के बीज एक कारगर उपाय के रूप में काम करते हैं। इन बीजों को नीबू के साथ भी लिया जा सकता है। प्रतिदिन खाली पेट इनका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

4 कैंसर में फायदेमंद

पपीते के बीज कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी फायदेमंद होते हैं। पपीते के बीजों में आइसोथायोसायनेट नामक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर की रोकथाम और उससे बचाव के लिए कारगर होता है।

2Image Source: http://media2.intoday.in/

इन सभी फायदों के बावजूद पपीते के बीजों का सेवन गर्भवती महिलाओं को करने से बचना चाहिए। साथ ही छोटे बच्चों को भी इसका सेवन नहीं करवाना चाहिए। इसके अलावा इसके सेवन में इसकी मात्रा का भी ध्यान रखना जरूरी है।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments