नेहरू जैकेट: क्लासिक स्टाइल का नया रूप

0
595

जैकेट की बात करें तो आज के समय में मार्केट में अनेक प्रकार की जैकेट आपको मिल जाएंगी, पर पुराने समय से आज तक जिस जैकेट ने अपने आपको भारत के लोगों के बीच बनाये रखा है उसका नाम है “नेहरू जैकेट”। असल में नेहरू जैकेट के चलन की शुरूआत अपने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने ही की थी। इसलिए इसे “नेहरू जैकेट” कहा जाता है। यह जैकेट प्रधानमंत्री नेहरू की “स्टाइल स्टेटमेंट” रही है। आज भी यह जैकेट देश के युवाओं में काफी फेमस है। वहीं, दूसरी ओर देश के नेता भी राजनीतिक वेशभूषा में इस जैकेट का काफी प्रयोग करते हैं।

आज नेहरू जैकेट एक फैशन का रूप ले चुकी है और यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहत फेमस हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि 1970 के दशक में उस समय के प्रसिद्ध रॉक स्टार “मिक जैगर” ने भी इस जैकेट को अपना पहनावा बनाया था। नेहरू जैकेट में आज के टाइम के अनुसार फेर-बदल जरूर किया गया है, पर आज भी लोगों में इसकी चाहत बनी हुई है। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स जैसे अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, धनुष आदि भी इस जैकेट को पहनते देखे गए हैं। देखा जाए तो पुरुषों की फेवरेट रही इस जैकेट से मिलता-जुलता परिधान अब युवतियों को भी बहुत पसंद आ रहा है।

1Image Source: http://images.jagran.com/

राजनीति में भी इस जैकेट ने बहुत नाम कमाया है। आज भी आप नेताओं को नेहरू जैकेट पहने देख सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल गणतंत्र दिवस पर जब अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा भारत आए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परम्परागत कुर्ते और नेहरू जैकेट में ही उनका स्वागत किया था।

2Image Source: http://sth.india.com/

इसके अलावा जब केजरीवाल ने दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी उसके पहले ही उनके नए लुक ने काफ़ी सुर्खियां बटोरी थी। असल में दिल्ली में लगे इस होर्डिंग में केजरीवाल को “नेहरू जैकेट” पहने दिखाया गया था। हालांकि सामान्यत: केजरीवाल हरे या नीले स्वेटर व मफलर के साथ ही देखे जाते हैं।

इस प्रकार से यह स्पष्ट हो जाता है कि नेहरू जैकेट को अपने देश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपनी लाइफ में अपनी-अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here