चांद के बारे में ये रोचक तथ्य जानकर चौंक जायेंगे आप

0
461

चंद्रमा की बहुत सी कहानियां हमारे देश के बच्चे बचपन में सुनकर ही बड़े होते हैं। वो सारी कहानियां बहुत रोचक होती थी। जिनमें कहीं चांद से अलग-अलग रिश्ते जोड़े जाते थे तो कहीं उसको विभिन्न धार्मिक मान्यताओं से जोड़ा जाता था। यदि हम विज्ञान की बात करें तो विज्ञान ने चांद को लेकर उन कहानियों से भी ज्यादा रोचक तथ्य हम लोगों के सामने रखे हैं। इनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

1- चांद का आपकी नींद से है संबंध –
यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल, स्विट्ज़रलैंड का मानना है कि चांद हमारी नींद पर भी असर डाल सकता है। अमावस्या पर लोग जहां अच्छी नींद का आनंद लेते हैं, वहीं पूर्णिमा पर नींद कम आती है। हालांकि विज्ञान अभी तक इस बात को साबित नहीं कर पाया है।

moon2Image Source: http://c.tadst.com/

2- चांद का आसमान काला है –
चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति कम है। किसी भी तरह के वायुमंडल न होने का मतलब है कि सौर वायु और उल्कापिंड के आने का खतरा लगातार बना रहता है। यहां तापमान में भारी मात्रा में उतार-चढ़ाव होता रहता है और आसमान हमेशा काला दिखाई पड़ता है।

moonImage Source: http://www.fervidz.com/

3- चांद न होने पर दिन हो जायेगा सिर्फ 6 घंटे का-
धरती से अगर चांद गायब हो जाए तो पृथ्वी पर दिन महज छह घंटे के लिए होगा। इसके अलावा चांद पर करीब 1 लाख 81 हजार 400 किलो का मानव निर्मित मलबा पड़ा हुआ है, जिसमें 70 से अधिक अंतरिक्ष यान और दुर्घटनाग्रस्त कृत्रिम उपग्रह भी शमिल हैं।

moon5Image Source: http://ste.india.com/

4- पृथ्वी से दूर हो रहा है चांद
चंद्रमा पृथ्वी से हर साल 3.78 सेमी दूर होता जा रहा है और अगले 50 अरब साल तक ऐसा ही होता रहेगा। ऐसा होने पर चांद पृथ्वी की परिक्रमा करने में 47 दिन लगाएगा। अभी चांद को पृथ्वी की परिक्रमा करने में 28 दिन लगते हैं।

moon4Image Source: http://i0.wp.com/

5- चांद पर उपलब्ध है वाई फाई –
अगर आप अपने इंटरनेट की स्पीड से खुश नहीं हैं तो आप चांद का रुख कर सकते हैं। जी हां, नासा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए चांद पर वाई-फाई कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई है जिसकी 19 एमबीपीएस की स्पीड बेहद हैरतअंगेज है।

moon3Image Source: http://www.hdwallpapers.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here