यो यो की फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च

0
375

यो यो नाम से मशहूर पॉप सिंगर हनी सिंह की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हनी सिंह इस फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने को बिल्कुल तैयार हैं। यो यो की फिल्म का नाम जोरोवर है,जिसमें वह एक्शन कर अपने दुश्मनों को मार गिराने वाले हैं। हनी सिंह की फिल्म 6 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में हनी सिंह एक्शन कर अपने दर्शकों का एक अलग तरह से मनोरंजन कराएंगे।

ऐसे तो हनी सिंह ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में कैमियो रोल निभाया है, लेकिन इस बार वह पंजाबी स्टाइल में एक्शन करने वाले हैं। दरअसल हनी सिंह की आखिरी फिल्म बॉलीवुड में कुछ खास काम नहीं कर पाई जिसके चलते हनी सिंह अपने पिंड वापस आ गए और जोरोवर नाम की फिल्म साइन की।

फिल्म के ट्रेलर से तो यही लग रहा है कि हनी सिंह ने इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत की है। ट्रेलर में हनी सिंह काफी धूम मचाते नजर आ रहे हैं। संगीत में तो हनी सिंह अपना बेस्ट दे ही चुके हैं, अब अभिनय में भी वह अपना कमाल दिखाने वाले हैं।

फिल्म-के-ट्रेलर-से-तो-यही-लग-रहा-है-कि-हनी-सिंहImage Source :http://sekho.in/

इस फिल्म में हनी एक फौजी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में हनी ने ही म्यूजिक दिया है और इस फिल्म के जरिए वह लंबे समय के बाद पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि हनी इस फिल्म से एक अभिनेता के तौर पर खुद को कितना साबित कर पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here