यहां बोली लगाकर बिकती हैं लड़कियां, जानें भारत के इस स्थान के बारे में..

-

 

हर रोज अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, इसी क्रम में लड़कियों को बेचने की खबर से पुलिस प्रशासन सहित समाज के अन्य लोग भी भयभीत हो गए हैं। अपने देश में महिलाओं और लड़कियों को प्राचीनकाल से जिस तहजीब से रखा जाता था, वह धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। प्रतिदिन न्यूज पेपर में आने वाली खबरों में से बहुत सी खबरें लड़कियों और महिलाओं से की गई ज्यादतियों की ही होती हैं।

इसी क्रम में लड़कियों को बेचने की खबर भी हाल ही में आई है जिसको लेकर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए लड़कियों को मुक्त करा लिया है, पर विचार करने वाली बात यह है कि क्या पुलिस इस निम्न स्तर की मानसिकता से लोगों को मुक्त करा सकती है। इस बारे में यही कहना होगा कि समाज को बदलने की दिशा में पहला कदम हमें ही स्वयं को बदलने के रूप में उठाना होगा। खैर, आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह खबर आई है उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से।

image source:

पुलिस को जानकारी मिली थी कि ललितपुर जिले के पनारी गांव में कुछ लड़कियों को बेचने के उद्देश्य से लाया गया है, जिसके चलते तुरंत कार्यवाही कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और दो लड़कियों को मुक्त करा कराया गया। इन लोगों के पास से मिली लड़कियों की उम्र महज 15 तथा 19 वर्ष बताई जा रही है। इन लड़कियों में एक लड़की हरियाणा से तथा एक बिहार से है।

पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक महिला है। जिसका नाम “कोमल” बताया जा रहा है। इस महिला ने बताया कि वह किसी अन्य महिला के संपर्क में थी जिसने उसको इन दोनों लड़कियों को मात्र 1200 रूपए में बेच दिया था। इस प्रकार से पुलिस की मुस्तैदी से दोनों लड़कियों का जीवन बर्बाद होने से बच गया, पर बड़ा सवाल फिर से वही है कि आखिर लड़कियों के प्रति इस प्रकार की निम्न मानसिकता को आखिर रोका कैसे जाए।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments