यहां यौन संबंध बनाने के लिए महज 99 रूपए में मिलती है लड़कियां, जानें इस बारे में

0
1056

 

आज के समय में कई जगह ऐसी हैं जहां पर लोग अपनी पसंद से महिलाओं के साथ यौन संबंध बना सकते हैं। इन्हीं जगहों में से एक ऐसी भी जगह है जहां महज 99 रूपए में यौन संबंध बनाने के लिए हर किसी को आसानी से लड़कियां उपलब्ध हो जाती है। जी हां, यहां महज 99 रूपए खर्च करके आप लड़कियां पा सकते हैं, यही तो खूबी है इस जगह की जिसके बारे में हम आपको आज बता रहें हैं। यह खबर आपको न सिर्फ समाज में होने वाली काली चोरी से बचाएगी, बल्कि आपको समाज में होने वाली लूटपाट के बारे में बता कर जागरूक भी करेगी, आइए जानते हैं इस बारे में।

Image Source:

आपने ऐसी कई कम्पनियां देखी ही होंगी जो की अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए मेंबरशिप प्लान निकालती हैं। इस प्रकार के प्लान से ग्राहकों तथा कंपनियों दोनों का फायदा होता है, पर आज हम आपको “सेक्स” की मेंबरशिप के बारे में बता रहें हैं। असल में यह धंधा फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर चलाया जाता है तथा यह घूमने फिरने के नाम पर फलता फूलता है। हाल ही में पुलिस ने ऐसे ही एक क्लब पर छापामार कर, वहां से बहुत कुछ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के पास से 37 मोबाइल सिम, 3 लेपटॉप तथा कई हार्ड डिस्क समेत काफी सामान मिला है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया ही, पर इस प्रकार के क्लब के पीछे की जो सच्चाई सामने निकल कर आई वह काफी चौंकाने वाली थी।

Image Source:

इस प्रकार के फ्रेंडशिप क्लब के नाम के पीछे असल सच्चाई यह निकली कि इस धंधे से जुड़े मेन लोग कई-कई वेबसाइट बना कर, उस पर अपने क्लब का प्रचार करते थे तथा मात्र 99 रूपए में लोगों को अपने क्लब का मेंबर बनाते थे और उनको लड़कियों से फोन पर बात करने का झांसा देते थे। इस झांसे में फंस कर बहुत से लोग क्लब के मेंबर बन जाते थे और कंपनी द्वारा दिए गए पेटीएम के नंबर पर पैसा ट्रांसफर कर देते थे और पैसा आते ही क्लब वाले इनको छोड़ कर अन्य लोगों को फंसाने लगते थे। कुछ लोगों के पास लड़कियां कॉल करती थी पर ज्यादातर के पास कॉल नहीं की जाती थी। क्लब वाले अपने मेंबरों से लड़कियों को घुमाने तथा उनसे यौन संबंध बनाने के नाम पर मोटी रकम भी वसूलते थे, हाल ही में मोहम्मद शकील, गिरीश जायसवाल, कमल विश्वकर्मा, अर्जुन कनौजिया और शरीफ खान को पुलिस ने ऐसे ही एक क्लब को चलाने के जुर्म में पकड़ा है। पुलिस वालों का कहना है कि इसी प्रकार से ठगी का शिकार होने के बाद में लोग पुलिस के पास आने से कतराते हैं और इसी बात का फायदा उठा कर यह लोग अपना धंधा चलाते रहते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here