पति की बेवफाई के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ पाती पत्नियां

0
436

शादी का रिश्ता पूरी तरह से आपसी समझ और विश्वास पर टिका रहता है। किसी भी तीसरे इंसान की दखलन्दाजी से यह रिश्ता कमजोर होता रहता है। यही कारण है कि आजकल हर तरफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले अरेंज या लव दोनों शादियों में देखने को मिलते हैं। इस पर गौर करने वाली बात यह है कि जब ऐसी कोई बात पति को पता चलती है तो वह पत्नी को तलाक देने की बात तक करने लगता है और पत्नियां ऐसी बात का पता चलने के बावजूद भी पति को नहीं छोड़ पाती। आइए जानें क्या है इसके पीछे कारण-

डर लगना

अक्सर महिलाओं को यह बात सताने लगती है कि उनके पति उन्हें छोड़कर ना भाग जाएं, क्योंकि सही होने के बावजूद भी हमारा समाज महिलाओं को कभी सपोर्ट नहीं करता। परिवार और सोसाइटी के तानों से खुद को बचाने के लिए भी अक्सर पत्नियां ऐसा करती हैं।

दयालू स्वभाव

कई महिलाएं अपने दयालू नेचर के कारण ऐसा करती हैं। उन्हें यह पसंद नहीं होता कि वह किसी को दुख या तकलीफ पहुंचाएं। इस वजह से वह अपने बेवफा पति को माफ कर देती हैं। जिससे वह अपनी सारी परेशानियों को भुलाकर एक नई शुरूआत कर सकें।

दयालू-स्वभावImage Source :https://expertbeacon.com/

असफलता बर्दाश्त नहीं होती

महिलाएं अक्सर पति की बेवफाई का कारण खुद को मानती हैं। उन्हें लगता है कि उनके प्यार या देखभाल में कमी के कारण ही पति ने उन्हें धोखा दिया है, जबकि यह बात बिल्कुल सच नहीं होती।

बच्चों की टेंशन

एक अहम कारण जिसके लिए महिलाएं पति को छोड़ नहीं पाती वह है बच्चे। बच्चों के भविष्य के कारण पत्नियां अपने पति की हर बेवफाई सहने के लिए तैयार हो जाती हैं।

बच्चों-की-टेंशनImage Source :http://blog.croco.at/

डंप होना पसंद नहीं

महिलाओं का व्यवहार काफी डॉमिनेटिंग होता है, जो कि यह इजाजत नहीं देता कि पुरुष उन्हें डंप करें। अधिकतर महिलाएं इस बात के चलते अपने पति को बेवफा होने के वावजूद भी सहती हैं।

ज्यादा पढ़ा लिखा ना होना

कुछ लड़कियां अपने परिवार के बोझ या फिर किसी मजबूरी के चलते जल्दी शादी कर लेती हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती। पढ़ाई में कमी होने के कारण उनका आत्मविश्वास खत्म हो जाता है और उन्हें पति को छोड़ने का डर लगा रहता है।

ज्यादा-पढ़ा-लिखा-ना-होनाImage Source :http://michelephoenix.com/

बहाना नहीं बनाना चाहती

महिलाएं कभी भी ऐसा नहीं चाहती कि उनकी लड़ाई को वह समाज के सामने लाएं। वह समाज और परिवार के सामने पति की बेवफाई के बारे में सवाल का जवाब देने से बचने की काफी कोशिश करती हैं।

दूसरों के साथ खुश नहीं

महिलाओं को ऐसा लगता है कि इतने साल तक पति के साथ शादी के रिश्ते में रहने के बाद वह किसी और इंसान के साथ नहीं रह पाएंगी। जिसके चलते वह अपनी पति की बेवफाई सहती रहती हैं।

विश्वास

विश्वासImage Source :http://static.imujer.com/

महिलाओं को ऐसा लगता है कि प्यार के चलते ही वह अपने पति के साथ शादी के अटूट बंधन में बंधे थे। इस प्यार के लिए ही उनके पति लौट कर वापस आएंगे और अपनी गलती को सुधारेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here