क्यों लड़कियां कतराती हैं प्यार करने से

0
384

प्यार एक ऐसा अहसास है जो जब भी महसूस होता है व्यक्ति के जीवन को जीने और उसे समझने का नजरिया ही बदल देता है। प्यार के दौर से गुजरने वाले व्यक्ति को सही और गलत के बीच का अंतर पता लगने लग जाता है। अमूमन यह देखने को मिलता है कि लड़कियां इस दौर से गुजरने में थोड़ा सा कतराती हैं। वहीं, कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो प्यार से बचने के लिए सभी के साथ मिलने-जुलने तक से भी परहेज करने लगती हैं। लड़कियां प्यार को एक बंधन के रूप में मानती हैं। उनके मन में इस रिश्ते को लेकर भी कई सारी दुविधाएं होती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि लड़कियां क्यों प्यार करने से कतराती हैं।

लड़कियों के प्यार से बचने के कारण-

1 पुराने अनुभव के कारण

कई बार लड़कियां अपने प्यार के पुराने और खराब अनुभवों के कारण भी इस अहसास को दोबारा करने से बचती हैं। पूर्व के खराब अनुभव के मानसिक कष्टों से बचने के लिए भी लड़कियां प्यार में पड़ने से कतराती हैं।

2 अपने बारे में ही सोचना

83_love_secrets-910484-TwoByOneImage Source: http://images.askmen.com/

कई बार लड़कियां केवल अपने बारे में ही सोचती हैं। उन्हें लगता है कि प्यार में पड़ने के बाद उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं मिलेगा। साथ ही उन्हें दूसरों की तरह ही जीना होगा। इस कारण भी वो प्यार करने से डरती हैं।

3 रिस्पोंस्बिलिटी से बचना

आज के दौर में हर कोई अपनी रिस्पोंस्बिलिटी से बचना चाहता है। महिलाओं को पता ही नहीं होता है कि वो रिस्पोंस्बिलिटी को संभाल भी पाएंगी या नहीं। उनको लगता है कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे संभालने में उन्हें कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए वो प्यार से बचना चाहती हैं।

4 सोच न मिलने का डर

कई बार लड़कियों को लगता है कि उनकी सोच दूसरे से नहीं मिलेगी। साथ ही एक बार प्यार हो जाने पर तरह-तरह के विवादों में फंसना पड़ेगा। इस कारण उन्हें लगता है कि किसी रिश्ते को मजबूरी में निभाने से बेहतर होगा की उस रिश्ते को ही न अपनाएं।

5 दिल की बात न सुनना

7016492-beautiful-dress-girl-fashionImage Source: http://7-themes.com/

कई बार लड़कियां अपने दिमाग की बात दिल पर इतना हावी कर लेती हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं रहता कि वो किसी को अपना दिल दे बैठी हैं। साथ ही वो इन सभी बातों को हल्के अंदाज में लेकर प्यार को नकार जाती हैं।

प्यार से कतराने वाली लड़कियों को मालूम ही नहीं रहता कि यह अहसास आखिर होता कैसा है, जबकि इस अहसास को महसूस करना बेहद ही खास होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here