ब्रा खरीदते समय इसलिए होती है लड़कियों में हिचक

0
359

महिलाओं का जीवन भी आसान नहीं है। कभी उन्हें घर में पिसना पड़ता है, तो कभी बाहर किसी गैर के सामने। आए दिन उनकी जिंदगी में कई परेशानियां आती रहती हैं। इतना ही नहीं उनके पहनावे को लेकर भी आए दिन विवाद होता रहता है। कोई उन्हें जीन्स के लिए टोकता है, तो कोई स्कर्ट और शॉर्ट्स पहनने से। खाप पंचायतें भी इस विषय पर काफी फरमान सुना चुकी हैं। उनके अनुसार एक लड़की को सलीके के कपड़े चाहिए, इसी से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध कम होंगे।

girls hesitate while shopping bra1Image Source:

महिलाओं को अपने लिए कपड़े खरीदने में ही काफी तकलीफें होती हैं। बात अगर ब्रा की हो तो वह खरीदना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। ब्रा खरीदना उनके लिए किसी मुश्किल भरे टास्क से कम नहीं होता है। विदेशों में ब्रा के लिए अलग दुकानें होती हैं, लेकिन भारत में बीच बाजार में ब्रा मिलते हैं। जिस कारण महिलाएं उन्हें खरीदने से कतराती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि ज्यादातर दुकानदार पुरुष होते हैं, जिन्हें महिलाएं अपना साइज बताने से भी हिचकती हैं। यही कारण है कि उनके अंदर इस बात के लिए झिझक होती है और वह सीधे जाकर ब्रा नहीं खरीद पाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here