जानें पक्षियों के तार पर बैठने का कारण

0
310

पक्षी काफी तेजस्वी और सुंदर जीव होते हैं। वह एक जगह से दूसरी जगह उड़कर जाते हैं। आपने कई बार पक्षियों को तारों पर बैठे हुए देखा होगा, लेकिन आपको इसके पीछे का कारण पता नहीं होगा। आइए आपको आज हम बताते हैं कि आखिर क्यों पक्षी तारों पर बैठते हैं। इसके तीन मुख्य कारण हैं।

birds sit on the wires1Image Source:

पक्षियों का संरक्षण करने वाले एक संस्थान के मैनेजर मार्क लाबार ने बताया कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ निम्न हैं-
1. जब कोई शिकारी शिकार करने आता है तो उन्हें देखने के लिए चील और बाज जैसे पक्षी तार पर बैठकर उन पर नजर रखते हैं।
2. इसके अलावा पक्षी मौसमी माइग्रेशन पर जाने से पहले तारों पर मिलते हैं। ज्यादातर गर्मी के अंत या सर्दी की शुरूआत के समय तारों पर इकट्ठा होते हुए दिख सकते हैं।

birds sit on the wires2Image Source:

3. इसके अलावा पक्षी प्रजनन प्रक्रिया के लिए भी तारों पर दिखाई देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक पक्षी के लिए साथ पाना काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर तब जब मुकाबला करने को कई और पक्षी बैठे हो। जैसे बसंत के मौसम में कई पक्षी तारों पर बैठकर गाना गाकर मादा को लुभाते हैं।
तो आज के बाद अगर आपको तारों पर बैठे हुए पक्षी दिखाई देते हैं, तो यह मत सोचिए कि वह बेवजह बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here