लड़के क्या कुछ खास चाहते हैं लड़कियों में

0
506

अक्सर आपने सुना या देखा होगा कि लड़कियां ही अपने सपने के राजकुमार के बारे में ज्यादा सोचती हैं, लेकिन क्या आप इस बारे में जानते हैं कि लड़कियों के समान लड़के भी इस बारे में काफी सोचते हैं। उनके मन में भी यह बात रहती है कि उनकी होने वाली जीवन संगिनी कैसी होगी। वह किस तरह से उनके घऱ को संभालेगी, उसका व्यवहार कैसा होगा, उन्हें कितना प्यार करेगी। इस तरह के ना जाने कितने सवाल उनके मन में घूमते हैं। इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको लड़कों की पसंद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वो अपने सपनों में संजोकर रखते हैं।

1. हर लड़का यह चाहता है कि उसके जीवन में प्रवेश करने वाली लड़की उसे उसी रूप मे अपनाये जैसा कि वो है। उसे बदलने के लिये किसी भी प्रकार का दबाव ना डाले और ना ही इस प्रकार की कोशिश करे।

अक्सर-आपने-सुना-या-देखा-होगा-कि-लड़कियां-ही-अपने-सपने-के-राजकुमारImage Source :http://www.obekti.bg/sites/

2. हर लड़के यही चाहते हैं कि जब वो अपनी जॉब से थक हार कर आए तो वो खुशी के साथ उसका इंतजार करे। उसके पास रहे और स्वादिष्ट भोजन उसके लिए बनाकर रखे व प्यार के साथ उसे खिलाए।

3. हर आदमी अपनी पत्नी के अलावा किसी और से अपनी बुराई सुने, यह उसके ले काफी शर्मनाक बात होती है। इसलिये हर लड़के यह चाहते हैं कि किसी भी प्रकार की बात हो तो पत्नी उसी के साथ शेयर करे, ना कि दूसरों के साथ। उन दोनों के बीच यदि किसी प्रकार का झगड़ा होता है तो घऱ की बात घऱ पर ही रहे। वह इसे अपने दोस्तों, परिवारजनों और पड़ोसियों से शेयर ना करे।

हर-आदमी-अपनी-पत्नी-के-अलावा-किसी-और-से-अपनी-बुराईImage Source :http://www.abirooz.com/media/k2/

4. लड़के अक्सर ऐसी पत्नी के लिए सपना देखते हैं जो उसकी इज्जत करे। उसकी बातों को सुने और समझे। सिर्फ अपनी बात को ना चलाए। इसके अलावा घर की सभी जरूरतों को समझते हुए उनकी जरूरतों और विचारों का भी ख्याल करे।

5. जिस प्रकार से किसी भी महिला को पुरुष का झूठ बोलना पसंद नहीं आता, ठीक उसी प्रकार पुरुष को भी झूठ बोलने वाली महिलाएं पसंद नहीं आती हैं।

जिस-प्रकार-से-किसी-भी-महिला-को-पुरुष-का-झूठ-बोलना-पसंदImage Source :http://images.askmen.com/1200×600/

6. पुरुषों को अपनी पार्टनर में किसी भी प्रकार की बोरियत पसंद नहीं आती। वो अपनी बीवी में रोमेंटिक होना और सुंदरता चाहते हैं। जो मस्ती, मज़ाक करने के साथ-साथ उनका मूड भी फ्रेश कर दे।

7. महिलाओं की तरह पुरुषों की भी इच्छा होती है कि पत्नी किसी तरह का खास तोहफा उनको दे। इससे उन्हें अपनी पत्नी के प्यार का अहसास होने के साथ-साथ उनके प्रति प्यार की भावनाओं का पता चलता है।

महिलाओं-की-तरह-पुरुषों-की-भी-इच्छा-होImage Source :http://i.huffpost.com/gen/2612310/

8. पुरुषों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती जो हमेशा घर पर कलह करती रहें। इससे घर बिखरता तो है ही, साथ ही में हर वक़्त लड़ाई झगड़े घर पर होते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here