अभिनेता सोनू सूद गमगीन, नहीं थम रहे आंसू

0
448

बॉलीवुड में हीरो और विलेन के साथ ही कई भूमिका निभाने वाले सोनू सूद इन दिनों मुश्किल के दौर से गुजर रहे हैं। सोनू सूद के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस गमगीन मौके पर सोनू सूद का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

दक्षिण के सिनेमा और बॉलीवुड में कई किरदार निभाने वाले सोनू सूद को अपने पिता की मौत का गहरा सदमा पहुंचा है। सोनू के पिता शक्तिपाल सूद 77 वर्ष के थे। उनका मोगा में ही कपड़े का व्यापार था। मोगा में रहने वाले शक्तिपाल का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु के समय सोनू सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच खेलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हुए थे। पिता के निधन की खबर सुनने के बाद ही वो अपने घर पहुंचे। सोनू की मां सरोज सूद प्रोफेसर थीं और कुछ समय पहले उनका भी निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद सोनू सूद को गहरा सदमा लगा और उनका रो रो कर बुरा हाल है। उनके घर में मौजूद रिश्तेदारों ने सोनू को समझाने की बहुत कोशिश की। उनके परिवार में उनके अलावा दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सोनू के पिता का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

sonu soodImage Source: http://img.punjabkesari.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here