किस बात पर धोनी और गंभीर के बीच बनी दूरियां

0
303

क्रिकेट के दो खिलाड़ियों के बीच तनातनी का माहौल उस समय जगजाहिर हुआ जब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आपस में बेरुखी दिखाते हुए एक-दूसरे से दूर हो गए। दोनों के बीच तनातनी का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो गया है। जिसमें दोनों क्रिकेटर मैदान में एक-दूसरे को नजरअंदाज करते हुए नजर आए।

https://www.youtube.com/watch?v=BJ4U5i3Q9Ks

Video Source: https://www.youtube.com/watch?v=BJ4U5i3Q9Ks

यह वाकया उस समय देखने को मिला जब दिल्ली और झारखंड के बीच विजय हजारे ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में गंभीर और धोनी खेल रहे थे। जिस समय दिल्ली कि टीम ने जीत हासिल की उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इन सभी के बीच दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने धोनी को पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया और हाथ नहीं मिलाया।

हालांकि इसके बाद भी धोनी ने एक बार फिर पीछे मुड़कर देखा कि गंभीर शायद खड़े हों लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंभीर आगे बढ़ गए और टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते और मोटिवेट करते निकल गए। बता दें कि गंभीर बीते अक्टूबर माह में भी क्रिकेटर मनोज तिवारी से मैदान पर भिड़ने के चलते विवादों में आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here