उपाय – तांबे के छल्ले को करें धारण, बदल जाएंगे किस्मत के सितारें

0
878
तांबे

 

बहुत लोग अलग अलग तरह के उपायों और टोटको को अपना कर अपने जीवन को बदलने के लिए अपनातें हैं। इन सबसे अलग हम आपको बता रहें हैं एक ऐसी चीज़ के बारे में जिसको हाथ में पहनते ही आपकी किस्मत तथा स्वास्थ्य दोनों अच्छे हो जायेंगे। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी धातु के बारे में बता रहें हैं जिसके छल्ले या अंगूठी को यदि आप अपने हाथ में धारण करेंगे तो आपकी किस्मत तथा हेल्थ दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको बता दें कि अलग अलग धातुओं की अंगूठी को पहनने से आपके जीवन पर अलग अलग असर दिखाई पड़ते हैं। आज आपको यहां जिस धातु के छल्ले के बारे में बता रहें हैं वह है तांबा धातु। तांबा धातु असल में सूर्य तथा मंगल ग्रह से जुड़ा होता है इसलिए इसको धारण करने से इन ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ता है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं तांबे की अंगूठी धारण करने से मिलने वाले फायदों के बारे में।

तांबेImage source:

1 – तांबा धातु का संबंध ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह से होता है। सूर्य ग्रह यश, सफलता तथा समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अतः तांबे की अंगूठी या छल्ले को अपने हाथ में धारण करने से आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने लगती है। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है और आपको लोगों द्वारा खूब सामान प्राप्त होता है। अतः तांबे की अंगूठी पहनने से आपको हर तरफ से सफलता मिलती है।

2 – तांबा एक ऐसी धातु है जिसकी प्रकृति शांत होती है। अतः यदि आप तांबे की अंगूठी पहनते हैं तो आपका मन शांत रहता है। आपको क्रोध ज्यादा नहीं आता। आपका अपने मन पर कंट्रोल बना रहता है तथा आपके शरीर की गर्मी भी दूर हो जाती है।

तांबेImage source:

3 – यदि कोई व्यक्ति लड़ाकू और क्रोधी प्रवत्ति का है तो उसको तांबे की अंगूठी को पहनना चाहिए। असल में तांबा धातु मंगल ग्रह से भी जुड़ी होती है और मंगल ग्रह मानसिक रोग तथा क्रोध आदि को शांत रखने में सबसे सफल ग्रह है। यदि आप अपने घर में तांबे के बर्तन का प्रयोग खाना बनाने में करते हैं तो आपके घर का माहौल भी शांति से भरा हुआ रहता है तथा आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है।

4 – यदि आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं तो आपके पेट में कोई समस्या नहीं आती है तथा यदि आप हाथ में तांबे का ब्रेसलेट पहनते हैं तो आपके जोड़ों में दर्द नहीं रहता है। इस प्रकार से तांबा धातु आपकी हेल्थ तथा किस्मत दोनों में आपकी सहायता करती है तो जल्दी ही अपनाएं तांबे के ये उपाय और पाए समृद्धि और सफलता।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here