अब पानी से बने बुलबुले में भी रह सकते हैं आप

0
393

पानी में बुलबुला बनते तो आपने भी देखा ही होगा। पारदर्शी दिखने वाला यह बुलबुला अपने आप में ही बहुत सुन्दर होता है, लेकिन अगर आपको कभी इसमें रहने का मौका मिले तो क्या बात है। इस दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। आपको बता दें कि एक शख्स ने बुलबुले के आकार के एक होटल का निर्माण कर दिया है।

बुलबुले से बना यह होटल फ्रांस के मार्स एइल्ले में स्थित है। फ्रांस में इस स्थान को अरत्तप रेवेस के नाम से जाना जाता हैं। इस बुलबुले के होटल के डिजाइन को पैरी स्टीफन डुमास ने बनाया है। यह बुलबुले का होटल दिखने में बेशक छोटा लगता है, लेकिन इसमें आपके आराम की पूरी व्यवस्था की गई है।

Aurora-Bubble-Iceland-11Image Source :http://pohtecktoes.com/

इस होटल को 13 फीट के व्यास के आकार में बनाया गया है तथा इसकी ऊंचाई 10 फीट तक रखी गई है। इस होटल में कई कमरों को पारदर्शी रखा गया है तो कई को अपारदर्शी भी रखा गया है। तो आप अपनी सुविधा और अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरह के रूम को बुक कर सकते हैं।

इस होटम में एक रात रुकने के लिए आपको 8 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इतने पैसे देने के बाद भी आपको इस होटल में रहने में काफी अच्छा लगेगा। रात के समय इस पारदर्शी बुलबुले से पूरा आकाश दिखता है तथा आप सितारों को देखते हुए प्रकृति के सुन्दर नजारों को भी देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here