दुनिया के इन अजीबो गरीब आइलैंड्स पर छाया है खौफ का साया

0
718

दुनिया भर के आइलैंड्स अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं आइलैंड पर जाकर अपना हॉलिडे बिताना सबकी ख्वाहिश होती है, लेकिन दुनिया में कुछ आइलैंड्स ऐसे भी हैं जहां जाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इन आइलैंड्स पर हमेशा ही लोग डर के साए में जीते हैं। इनमें से ही कुछ आइलैंड्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. स्नेक आइलैंड, ब्राजील

1Image Source :http://a.abcnews.go.com/

इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड आइलैंड ब्राजील के साओ पाओलो के पास ही समुद्र के बीच में है। इसे स्नेक आइलैंड भी कहा जाता है। इस जगह पर करीब 4000 प्रजातियों के सांप रहते हैं। साथ ही इन सांपों में कुछ सांप ऐसे भी होते हैं जो हवा में दूर तक उछल कर चिड़ियों का असानी से शिकार करते हैं। ब्राजील की सरकार ने इस जगह पर किसी भी व्यक्ति के जाने पर बैन लगा रखा है, लेकिन साइंटिस्ट यहां पर रिसर्च के लिए जाते हैं। इसके अलावा तस्कर भी चोरी छुपे इस जगह पर जाते हैं।

2. रीयूनियन आइलैंड, फ्रांस

2Image Source :http://i.telegraph.co.uk/

रीयूनियन आइलैंड फ्रांस के भारतीय महासागर में बसा हुआ आईलैंड है। यहां की आबादी बेहद ही कम है। यह आइलैंड लोगों के लिए हॉलीडे स्थल है, लेकिन यह आइलैंड 2011 से सैलानियों के लिए खतरनाक जगह बन गई है। इस जगह पर शार्क का हमला होना शुरू हो गया है। इस जगह पर 2013 से ही सरकार ने पानी में सर्फ करने और तैरने पर बैन लगा दिया है।

3. ग्रुरइनार्ड आइलैंड, स्कॉटलैंड

3Image Source :http://cbsnews1.cbsistatic.com/

स्कॉटलैंड के ग्रुरइनार्ड की खाड़ी में यह आईलैंड बना हुआ है। यहां की आबादी शून्य है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस आइलैंड पर ब्रिटेन ने जहरीली गैस का परीक्षण किया था। इस जगह पर जहरीली गैस का खतरा आज भी बना हुआ है।

4. इजू आइलैंड, जापान

4Image Source :http://i.kinja-img.com/

जापान में स्थित यह मियाकेजीमा इजू आइलैंड एक फैमस टूरिस्ट प्लेस है, लेकिन यहां पर रहने वाले व्यक्ति हमेशा मास्क पहने रहते हैं। यहां पर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इस जगह पर आज भी जहरीली गैस निकल रही है। इस कारण यहां पर 24 घंटे मास्क लगाना बेहद ही जरूरी है। गैस मास्क यहां के लोगों का सोर्स ऑफ इनकम भी है।

5. साबा आइलैंड, कैरिबियाई

5Image Source :http://scoutsplace.com/

यह आइलैंड सी के बीच में स्थित है। यहां पर देखने लायक कई चीजें मौजूद हैं, लेकिन यहां पर तूफान बहुत आते हैं। इतना ही नहीं यहां भूकंप भी आते रहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भूकंप के कारण इस आइलैंड पर ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here