वर्जन बर्थ तकनीक से बिना संबंध बनाये ही लड़कियां बन रहीं हैं मां

0
468
वर्जन बर्थ

किसी भी महिला को “मां” बनने के लिए एक पुरुष का साथ चाहिए होता हैं, पर अब यह जरुरी नहीं रह गया है यानि अब कोई भी महिला बिना संबंध बनाये वर्जन बर्थ कर सकती हैं। एक समय वह भी था जब महिलाओं को किसी प्रकार के अधिकार नहीं दिए जाते थे। मगर आज के समय में महिलाओं के बिना हर क्षेत्र अधूरा माना जाता था। आज महिलायें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और वे अपनी इच्छा और पसंद को आगे रखने लगीं हैं। पहले के समय में महिलाओं को सिर्फ शादी करने तथा वंश को बढ़ाने की एक चीज माना जाता था, पर आज की महिलायें आर्थिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मजबूती से खड़ी हैं। आज की महिलायें शादी के लिए बाध्य नहीं हैं, पर फिर भी किसी भी महिला के लिए मां बनना दुनिया का सबसे सुखद अहसास होता है।

इस प्रकार कार्य करती है यह तकनीक –

वर्जन बर्थImage Source:

मां बनने के लिए महिला के साथ पुरुष का भी योगदान बराबर का होता है, पर आज महिलायें मां बनने के लिए विवाह करने को मजबूर नहीं हो सकती हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में आज महिलायें वर्जन बर्थ का काफी इस्तेमाल कर रहीं हैं। इस तकनीक में महिला के अंदर का अंडा मेडिकल तकनीक की सहायता से निकाल कर उसमें स्पर्म को इंजेक्ट किया जाता है। इसके बाद उस अंडे को कुछ समय टेस्ट ट्यूब में रख दिया जाता है। इतना होने के बाद अंडे को वापिस महिला के गर्भ में लगा दिया जाता है। इस प्रकार से बिना संबंध बनाये ही महिलायें मातृत्व का सुख ले लेती हैं। आज अमेरिका की बहुत महिलायें इस तकनीक के फेवर में हैं। इस तकनीक के फेवर में महिलाओं के होने का एक कारण यह भी है कि महिलायें यह मानती हैं कि उनको उनके मन का कोई पार्टनर नहीं मिल पाता और वे आर्थिक तथा मानसिक रूप से परिपक्व हैं। इस तकनीक के विरोध में भी कुछ लोग सामने आये हैं। इन लोगों का कहना हैं कि परिवार में आने वाले बच्चे के लिए मां तथा पिता दोनो का सामान योगदान रहता हैं इसलिए यह तकनीक प्राकृतिक रूप से सही नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here