फोर्ब्स की अमीर उद्धमियों की सूची में भारतीय मूल के दो अमेरिकी शामिल

0
342

फोर्ब्स अक्सर विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की टॉप टेन सूची को जारी करता है। इस पत्रिका ने अमेरिका के चालिस साल से कम उम्र के अमीर उद्धमियों की सूची जारी की है। इस सूची में टॉप पर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकेरबर्ग को रखा गया है। वहीं, इसमें भारतीय मूल के दो उद्योगपतियों को भी शामिल किया गया है।

भारतीय लोग केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी मेहनत के बल पर अपना और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। फोर्ब्स पत्रिका के द्वारा अमेरिका के चालिस साल से कम उम्र के अमीर उद्धमियों की सूची को तैयार किया है। इस सूची में जहां कई दिग्गज मौजूद हैं, वहीं भारतीय मूल के भी दो उद्धमियों ने इस सूची में स्थान पाया है।

Apoorva-MehtaImage Source: http://images.inc.com/

इस लिस्ट में 30 साल के विवेक रामास्वामी 33वें स्थान पर हैं। जिनकी संपत्ति 50 करोड़ डॉलर है। विवेक की संपत्ति का मुख्य स्त्रोत निवेश है। इनके अलावा 40वें स्थान पर 29 साल के अपूर्व मेहता को रखा गया है। अपूर्वा ने इंस्टाकार्ट की स्थापना की है। इंस्टाकार्ट किराने के सामान को बेचने वाली वेब सेवा है।

vivek-ramaswanyImage Source: http://blogs-images.forbes.com/

मेहता की कुल संपत्ति 40 करोड़ डॉलर है। इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पाने वाले जुकेरबर्ग के पास 47.1 अरब डॉलर की संपत्ति है। फेसबुक के सह-संस्थापक डस्टिन मोस्कोविज को दूसरा स्थान दिया गया है। तीसरे स्थान पर जैन कूम का स्थान है। इन्होंने व्हाट्सऐप शुरू किया जो अब विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल संदेश सेवा कंपनी बन गई है। फिलहाल व्हाट्सऐप का पिछले वर्ष फेसबुक में विलय कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here