वैदिक तरीकों को अपनाकर अपने जीवन को बनाएं स्वस्थ और आनंदमय

0
504
स्वस्थ

इस भागदौड़ से भरे जीवन में हमारे स्वास्थ्य की कितनी हानि हो रही है। इस बात का आपको पता ही होगा। पुरानी कहावत है “पहला सुख निरोगी काया” यानि जीवन का पहला सुख आपका स्वस्थ शरीर है। स्वस्थ शरीर आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दे सकता है। आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाने हेतू आज हम आपको कुछ वैदिक उपाय बता रहें हैं। ये उपाय आपकी जीवन शैली से सम्बद्ध रखते हैं। अतः यदि आप इनको अपनाते हैं तो आपको निरोगी शरीर तथा उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होगा। आइये जानते हैं इन वैदिक उपायों के बारे में।

1 – भोजन को इस प्रकार करें

 भोजन को इस प्रकार करें Image source:

भोजन करने का यह तरीका तथा भोजन का स्वरुप विष्णु पुराण में लिखा हुआ है। इसके अनुसार जब कभी आप भोजन करें तो उत्तर अथवा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही करें। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया सुचारु बनी रहती है तथा आपका भोजन भी अच्छे से पच जाता है, साथ ही आपको पूरी ऊर्जा भी मिलती है। भोजान में अधिक मिर्च मसाले तथा नमक का यूज नही करना चाहिए। इनका अधिक प्रयोग आपकी उम्र को घटाता है। आप जब भी भोजन करने बैठे तो भूख से थोड़ा कम ही खाएं। भोजन करने के बाद आप थोड़ा टहले तथा सोते समय बायीं करवट लेकर लेटें। इस प्रकार से बनाया तथा किया गया भोजन आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा ऊर्जा प्रदान करता है।

2 – तांबे के बर्तन का पानी पियें

 तांबे के बर्तन का पानी पियें Image source:

तांबे के बर्तन में पानी को भर कर आप सोते समय रख दें और सुबह जब उठे तो आप उस पानी का सबसे पहले सेवन कीजिये। तांबे के बर्तन के पानी का सेवन आपको पेट संबंधी बहुत सी समस्याओं से छुटकारा दिला देता है खासकर गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से। इसके अलावा यह आपकी किडनी तथा लिवर के लिए भी बहुत लाभदायक होता है तथा आपके शरीर की आतंरिक सफाई भी अच्छे से कर देता है।

3 – शरीर पर करें तेल मालिश

शरीर पर करें तेल मालिश Image source:

प्रतिदिन आपको अपने शरीर पर तेल मालिश करनी चाहिए। तेल मालिश के बाद ही आपको स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। तेल मालिश से अनिद्रा, अपच, पित्त संबंधी रोग भी दूर हो जाते हैं। जिस व्यक्ति का वजन कम है तथा वह दुर्बल है तो ऐसे व्यक्ति को तेल मालिश अवश्य करनी चाहिए। इससे उसका वजन बढ़ जाता है तथा वह खुद को स्वस्थ महसूस करने लगते हैं।

4 – शांति के लिए कपूर को जलाएं

शांति के लिए कपूर को जलाएं Image source:

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा शांति बनी रहे तो आप अपने घर में सोते समय कपूर को जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा आपके पितरों को भी शांति मिलती है। इससे आपके घर में क्लेश की स्थिति नहीं बनती तथा सभी कार्य अच्छे से पूरे होते चले जाते हैं। इसके अलावा आप चन्द्रमा तथा पितरों को पूर्णिमा पर खीर का भोग लगाएं। वर्ष भर ऐसा करने से आपके व्यापार में उन्नति होती है तथा घर में भी बीमारी तथा गृह क्लेश जैसी समस्या नहीं होती है। इस प्रकार से आप इन वैदिक तरीकों को अपनाकर स्वस्थ जीवन तथा खुशहाल जिंदगी पा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here