आज का इतिहास: कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीता था संसदीय चुनाव

0
274

29 दिसंबर के दिन का इतिहास काफी विशेष रहा है। आज के ही दिन लोकसभा की 508 में से 401सीटें अपने नाम कर कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।
29दिसंबर के ही दिन ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार देने वाला क़ानून लागू हुआ। देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं।

rajive gandhiImage Source: http://soulsteer.com/

1530 – मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।
1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।
1884- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू सी बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) के किदरपोर में जन्म हुआ।
1845- टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।
1911- मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
1922- नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1963- कनाडा का एक जेट विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भयावह दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी 118 लोग मारे गए थे। ट्रांस-केनेडा एयरलाइंस के विमान ने मॉंट्रियल से टोरंटो के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन देखते ही देखते कुछ ही मिनटों बाद ये विमान एक मैदान में जा गिरा।
1972 – अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।
1972 – कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।
1975 – अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत और 75 घायल हुए थे।
1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1978- स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।
1983- भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।
1988 – ऑस्ट्रिेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।
2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here