आज का इतिहास: मुगल शासक औरंगज़ेब का हुआ था निधन

0
802

इतिहास के पन्ने पुरानी ऐतिहासिक घटनाओं की याद दिलाते हैं। जिसमें छुपी है कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं जो आज की तारीख से जुड़ी घटनाओं के बारे में भी हमें सूचित करती हैं। 20 फरवरी से जुड़े इतिहास पर गौर करें तो आज ही के दिन औरंगज़ेब की मृत्यु अहमदनगर में हुई थी। औरंगजेब ने 1658 से 1707 तक अपना राजकाज संभाला।

अपने पांच पुत्रों को औरंगजेब ने अपने साम्राज्य से जुड़े कार्यों से दूर रखा। जिसके कारण उनको राजकाज संभालने की कोई जानकारी नहीं हो सकी। ऐसे में औरंगज़ेब की मौत के साथ ही शक्तिशाली मुगल साम्राज्‍य का पतन भी शुरू हो गया। आज के दिन से जुड़ी कुछ और विशेष घटनाएं-

1Image Source: http://www.vivacepanorama.com/

20 फरवरी सन् 1547- हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली थी।

20 फरवरी सन् 1811- ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया था।

20 फरवरी सन् 1835- कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

20 फरवरी सन् 1846- अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।

20 फरवरी सन् 1868- ‘अमृत बाजार पत्रिका’ का पहला साप्ताहिक अंक बांगाली में प्रकाशित हुआ था।

20 फरवरी सन् 1947- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।

20 फरवरी सन् 1950- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

20 फरवरी सन् 1965- नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा। इसी के साथ मानव इतिहास में पहली बार चांद की फोटो और जरूरी डेटा मिले।

20 फरवरी सन् 1968- मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया। डॉ. पी.के. सेन ने यह जटिल सर्जरी की।

20 फरवरी सन् 1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुईं।

20 फरवरी सन् 1976- बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरू किया।

20 फरवरी सन् 1987- मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here