आज का इतिहास- कस्तूरबा गांधी का हुआ था निधन

0
485

आज 22 फरवरी के दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी। आज ही के दिन महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी और नेता अबुल कलाम आजाद का निधन भी आज ही हुआ था।

इसके अलावा अगर विश्व इतिहास की बात करें तो अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा आज ही के दिन की गई थी। साथ ही कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से आज ही के दिन स्वतंत्रता हासिल की थी। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में 6.3 तीव्रता वाला भूकंप आया था, इस भयंकर भूकंप में 181 लोगों की जान गई थी।

इसके अलावा विश्व इतिहास में आज के दिन कई और मुख्य घटनाएं हुईं, जो इस प्रकार हैं –

1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

1Image Source: http://41.media.tumblr.com/

1845 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरामपुर और बालासोर को ईस्ट इंडिया कंपनी ने खरीदा।
1885 – क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म।
1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन।

2Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

1958 – स्वतंत्रता सेनानी और नेता अबुल कलाम आजाद का निधन।
1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

3Image Source: http://www.bbc.co.uk/

1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा ।
1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।
2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here