आज का इतिहास- पहली बार मिकी माउस का बोलता कार्टून हुआ रिलीज

0
1163

देश और दुनिया के इतिहास में 31 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी। 31 मई सन् 1929 के दिन दुनिया में बच्चों का पसंदीदा मशहूर कार्टून मिकी माउस का बोलता हुआ कार्निवल किड रिलीज हुआ था। मिकी माउस को आज भी बच्चे बेहद पसंद करते है। इसका चरित्र दुनिया भर में मशहूर हुआ था। इस चूहे को लाल रंग के शॉर्ट्स, बड़े आकार के पीले रंग के जूते और हाथों में सफेद रंग के दस्ताने  पहनाए गए। आज भी अगर ये कार्टून टीवी पर आता है तो बच्चों की आंखें उस पर थम जाती है। मिकी माउस को अब आइवेर्क्स और वॉल्टेयर डिजनी ने मिलकर डिजाइन किया था। इस कार्टून का आउटफिट के रंग इस तरह से रखे गए है कि ये दिखने में बेहद आकर्षक दिखाई देता है।

e57a2423ac8834d9791fda787c6e4b5dImage Source :https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

मिकी माउस को पहली बार दुनिया के सामने  स्टीमबोट विले में दिखाया गया था। इस कार्टून को आवाज देने वाले शख्स का नाम व्याने ऑल्विने है। इन्होंने साल 1977 से 2009 यानी 30 से ज्यादा साल तक कार्टून को अपनी आवाज दी थी। इसी के साथ व्याने की पत्नी रूसी टेलर ने मिनी माउस को अपनी आवाज दी थी। दुनिया भर में मिका माउस के साथ उसका कुत्ता प्लूटो को भी बच्चे बेहद पसंद करते है। इस कार्टून ने इतनी लोकप्रियता हासिल की है कि आज भी ये बच्चों के बैग से लेकर कपड़ों पर भी बना दिखाई देता है।

1624437_52f75Image Source :http://data.pixiz.com/
Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here