बलात्कार के लिए बनाए गए इस कानून को जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

0
749

बलात्कार किसी भी देश में हो उसे समाज में बर्दाश्त नहीं किया जाता है। इसको लेकर कई देशों में सख्त कानून भी बनाए गए है लेकिन इंडोनेशिया में इस संदर्भ में कानून को बना कर जो सजा सुनाई गई है वो हर बलात्कारी के लिए एक सबक बन जाएगी। बलात्कारी ये घिनौनी करतूत करने से पहले हजार बार सोचेंगे। दरअसल इंडोनेशिया की अदालत ने एक लड़की के साथ हुए बलात्कार को लेकर मुजरिम को अपने नए कानूनों के तहत केमिकली नपुंसक बनाने की सजा सुनाई है।

आपको बता दें इंडोनेशिया में अप्रैल के महीने में एक जंगल में 14 साल की नाबालिग के साथ 14 लड़कों ने गैंगरेप किया था। रेप करने के बाद लड़की को बुरी तरह हत्या भी कर दी थी। लोगों को लड़की के शव के बारें में तब पता लगा जब लोगों को दुर्गंध आने लगी। इस घटना को जान कर महिला संगठन आक्रोश में आ गया। आंदोलनकारियों और अन्य संगठनों ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पर सजा को बढ़ाने की मांग की। जिसके बाद सरकार ने नया कानून लागू किया। जिसके तहत मुजरिमों की सजा 10 साल से बढ़ाकर 20 साल की गई। साथ ही उन्हें केमिकली नपुंसक बनाने की सजा दी गयी है।

इस नया कानून को लागू करने के बाद राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बयान दिया कि, “मैं आशा करता हूं कि अब चाइल्ड सेक्स क्राइम्स कम होंगें और अपराधियों को बिना बाधा के सजा दी जाएगी।” आपको बता दें कि इंडोनेशिया में ‘चाइल्ड सेक्स क्राइम’ की घटनाएं काफी सुर्खियों में है। हाल ही में 9 साल की बच्ची से रेप कर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अगर ऐसे कड़े कानून सभी देशों में बनाएं जाए तो इंडोनेशिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ये घटनाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी।

xwCdLVjwLgEfPooDbJQxzSlrPXAImage Source :https://hds.imgix.net/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here