ये जनजाति खाती है इंसानो का मीट और रहती है पेड़ों पर, जानिए इनके बारे में

0
472

दुनिया में ऐसी बहुत सी जनजातीय मौजूद हैं जो दुनिया के लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है, चाहें वे अमेजन की जनजातीय हो या फिर अफ्रीकन जनजातियां। आज हम आपको एक ऐसी जंगली जनजाति के बारे में बता रहें हैं जो की इंसानो का मीट खाती है यानी की नरभक्षी है और इस जनजाति के लोग पेड़ों पर रहते हैं। यह जनजाति इंडोनेशिया में स्थित पापुआ प्रांत के जंगलों में घर बना कर रहती है। इस जनजाति का नाम “कोरोवाई” है। 1974 में इस जनजाति की खोज एक डच मिशनरी ने की थी। इसके बाद में लोगों का आवागमन यहां शुरू हो गया और जिसके कारण यहां पर वैश्यावृत्ति बढ़ गई थी। 1999 में सरकार ने यह सब बंद कराने की पहल की जिसके बाद में यहां पर सब बंद हो गया।

 बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं –

the-korowai-tribes-4_1464Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इस स्थान पर लोगों के आवागमन के वावजूद भी इनका कोई भी संपर्क बाहरी दुनिया से नहीं है, ये लोग 10 से 12 मीटर ऊंचे पेड़ों पर मकान बना कर रहते हैं ताकि इन पर किसी बुरी आत्मा का प्रभाव न हो तथा इन पर कोई व्यक्ति आक्रमण न कर सकें। भोजन के लिए ये लोग शिकार करते हैं, इनका निशाना बहुत ज्यादा अच्छा होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस जनजाति के लोग अंधविश्वास को बहुत ज्यादा मानते हैं और इसके चलते मानव को भी भोजन के रूप में खा जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here