जाह्नवी पंवार हैं भारत की वंडर गर्ल, IAS ऑफिसर्स को देती हैं स्पीच

0
960
जाह्नवी पंवार

 

कई बच्चे कम उम्र में ही अपने से बड़े लोगों से ज्यादा होशियार हो जाते हैं। आज आपको हम एक ऐसी ही लड़की से रूबरू करा रहें हैं जिसको भारत की वंडर गर्ल कहा जाता हैं। आपको बता दें कि इस लड़की का नाम “जाह्नवी पंवार” हैं। वर्तमान में इस बच्ची की उम्र महज 13 वर्ष हैं। यह लड़की हरियाणा में पड़ते समालखा क्षेत्र के मालपुर गांव की निवासी हैं। वर्तमान में इस लड़की को देख कर सभी हैरान रह जाते हैं और इस हैरानी का कारण हैं कम उम्र में ही इस बच्ची द्वारा कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर लेना।

जाह्नवी पंवार की हिंदी के अलावा अंग्रेजी, अमेरिकन, स्पेनिश आदि कई भाषाओं पर अच्छी पकड़ हैं। वह इन सभी भाषाओं को समझने तथा सुनने में कोई परेशानी महसूस नहीं करती हैं।

जाह्नवी पंवारImage Source:

आपको बता दें कि महज 9 वर्ष की उम्र में ही जाह्नवी ने अमरीकन तथा व्रिटिश भाषाओं का सही लहजा सीख और समझ लिया था। वर्तमान में जाह्नवी 13 वर्ष की हैं और वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती हैं। आज से 2 वर्ष पहले ही जाह्नवी के पिता ने उसको जीव-जंतुओं तथा फल-सब्जियों के नाम अंग्रेजी में सिखाये थे और उसके कुछ ही समय बाद जाह्नवी खुद ही अंग्रेजी में वाक्य बनाने लगी। आज जाह्नवी पूरे विश्वास के साथ यह कहती हैं कि वह जल्दी ही IAS की परीक्षा को पास कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here