इस चोर बाजार में बिकता हैं राजा महाराजाओं का सामान, कौड़ियों के भाव खरीद सकता हैं कोई भी

0
874
चोर बाजार

 

वैसे तो हमारे देश में बहुत से चोर बाजार हैं, पर आज हम आपको जिस चोर बाजार के बारे में बताने जा रहें हैं वहां से आप राज घराने का सामान कौड़ियों के दाम में ले सकते हैं। हम आपको बता रहें हैं “जूना बाजार” के बारे में। यह बाजार पुणे में लगता हैं। इस बाजार के वीर संता जी अपने एंटीक सामान के लिए बहुत फेमस हैं। इस स्थान पर आपको मराठा साम्राज्य के समय में प्रयोग की गई बहुत सी एंटीक वस्तुए आसानी से मिल जाएंगी। इस बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ होती हैं कि आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता हैं।

देखा जाए तो चोर बाजारों में लगभग हर चीज आसानी से मिल जाती हैं पर इस बाजार में वहीं वस्तुएं मिलती हैं जो कभी राज घरानों की शोभा बढाती थीं। इस बाजार में ऐसे लोग काफी संख्या में आते हैं जिनको एंटीक चीजें इकट्ठा करने का शौंक होता हैं। इन बाजारों में लाखों में मिलने वाली वस्तुओं को आप मोलभाव करके काफी कम पैसे में पा सकते हैं।

चोर बाजारImage Source: 

किस दिन लगता हैं यह बाजार –

आपको बता दें कि यह जूना बाजार प्रत्येक हफ्ते रविवार तथा बुद्धवार को लगता हैं। यह बाजार सुबह 9 बजे से शुरू होता हैं तथा शाम 7 बजे तक इसमें रौनक रहती हैं।

चोर बाजारImage Source: 

क्या-क्या खरीद सकते हैं आप –

यहां से आप 17 वीं शताब्दी के सिक्कों को आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से पुराने कैमरे, पीतल की प्रतिमाएं तथा पुराने टेलिस्कोप भी खरीद सकते हैं। इस चोर बाजार में एक एंटीक सिक्के का मूल्य महज 50 रूपए हैं। यहां पर मोलभाव कर आप काफी सस्ते में सामान खरीद सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here