डॉक्टर हिनोहारा थे 105 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति, जानिये इनकी लंबा जीवन जीने को लेकर दी गई कुछ ख़ास टिप्स

0
369
डॉक्टर हिनोहारा

 

डॉक्टर हिनोहारा लंबी उम्र तक जीने की चाहत रखने वालों लोगों के लिए एक आदर्श थे। वे खुद भी 105 वर्ष की आयु तक जिएं। उन्होंने स्वास्थ्य के ऊपर बहुत सी किताबे भी लिखी। आज के जीवन में जैसे जैसे बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। उससे किसी भी व्यक्ति के लिए लंबा तथा स्वस्थ जीवन जीना एक चुनौती बन गई हैं।

इसी संबंध आज हम आपको डॉक्टर हिनोहारा के बारे में बताने जा रहें हैं, जो 105 वर्ष की उम्र में भी स्वस्थ थे। उन्होंने अपनी मौत से पहले तक स्वास्थ्य को लेकर 150 से ज्यादा किताबे लिखी थी। डॉक्टर हिनोहारा ने लंबे तथा स्वस्थ जीवन को जीने के लिए कुछ ख़ास टिप्स बताये थे। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इन टिप्स के बारे में।

1 – भविष्य की प्लानिंग करें –

डॉक्टर हिनोहारा बताते थे कि आज का जीवन बहुत भाग दौड़ भरा हैं इसलिए यदि हमें भविष्य में कोई काम करना हैं तो उसकी प्लानिंग हमें अभी से ही कर लेनी चाहिए। चाहे वह काम कोई भी हो। इससे न सिर्फ समय बचता हैं बल्कि आप क्रियाशील भी बनते हैं।

2 – डॉक्टर की पूरी सलाह न मानें –

हिनोहारा वैसे तो खुद भी एक डॉक्टर थे पर फिर भी वे कहते थे कि डॉक्टर की पूरी सलाह कभी नहीं माननी चाहिए बल्कि हर व्यक्ति को अपना डाइट चार्ट खुद ही तैयार करना चाहिए।

डॉक्टर हिनोहाराImage Source:

यह भी पढ़ें – दुनिया के ये सबसे बड़े डॉक्टर आपके लिए हमेशा निःशुल्क रहते हैं तैयार

3 – कुछ ऐसा करें जिससे आपका दिल हो खुश –

हिनोहारा का मानना था कि हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई दुःख जरूर होता हैं। इस दुःख-दर्द को भुलाने के लिए आप कुछ ऐसा काम जरूर करें जिससे आपका दिल खुश हो जाए। चाहे आप कोई गाना सुने या किसी जानवर के साथ खेलें।

4 – जिंदादिली से जिएं जीवन –

हिनोहारा के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति को अपना जीवन जिंदादिली के साथ जीना चाहिए। वह खुद भी कई सामाजिक संस्थाओ के साथ जुड़े हुए थे और उन्होंने अपना समपर्ण जीवन जिंदादिली से जिया।

5 – पैसे के पीछे न दौड़े –

वह कहते थे कि जीवन की सभी वस्तुएं मात्र आपके जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही हैं इसलिए पैसे तथा अन्य भौतिक चीजों को सिर्फ उतनी ही तबज्जों दें जितनी देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here