हर राज्य में है इस लड़की का एक पति

0
471

आप अब तक इस बात से वाकिफ होंगे कि हर लड़की की एक ही बार शादी होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस लड़की के पति एक राज्य में नहीं बल्कि लगभग हर राज्य में रहते हैं। दरअसल इस लड़की ने एक नहीं बल्कि 11 लोगों से शादी की और ये सारे दूल्हे अलग-अलग राज्य के थे।

हर बार यह लड़की अलग-अलग लड़के से शादी करके शादी के अगले ही दिन पैसा, ज्वैलरी लेकर भाग जाती है। इस लड़की का नाम मेघा भार्गव है, और इसी उम्र महज 26 साल की है। यह शादी के बाद अपने ससुरालवालों के खाने में नींद की खोलियां मिलाकर, सारे जेवर और पैसे लेकर फरार हो जाती थी। इसके इस काम में इसकी मदद उसकी बड़ी बहन और जीजा करते थे। वह इस तरह से अलग-अलग राज्यों में 11 लड़कों से शादी कर चुकी है, जो कि उसका शिकार बन चुके हैं। पुलिस ने आरोपी मेघा और उसकी बड़ी बहन और जीजा को सेक्टर 120 नोएडा से गिरफ्तार किया हैं। वह तीनों एक किराए के फ्लैट में रह रहे थे, फोन लोकेशन को ट्रेक करते हुए पुलिस इस जगह तक पहुंच पाई।

bride-who-duped-11-men1Image Source:

इन तीनों ने बताया कि यह तीनों मिलकर एक ऐसे घर को तलाशते थे, जो कि अपने लड़के की शादी करवाना चाहते हों और उसकी शादी नहीं हो रही है। इनमें से ज्यादातर विकलांग या तलाकशुदा होते हैं। एक बार लड़के की तलाश हो जाए फिर वह जल्दी शादी करने पर दवाब डालते हैं। मेघा शादी के बाद सबसे पहले यह पता लगाती थी कि पैसे और जेवर किस जगह रखें हुए हैं। जिसके बाद वह घरवालों को नींद की गोली खिलाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

यह तीनों इतने शातिर थे कि वह दूल्हों को ठगने के बाद भी यह कभी पकड़े नहीं जाते थे। बहुत पूछताछ के बाद उन्होंने इस बात को कबूला कि वह घर को लूटने के बाद कुछ समय तक एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखते थे, फिर कुछ समय के बाद तीनों एक साथ मिलते थे और नए घर की तलाश करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here