जानिये इस अजीबोगरीब मछली के बारे में, इंसानो की तरह हैं इसका चेहरा

0
565
this weird fish resembles human cover

यकीनन आप लोगों ने कई तरह की मछलियां देखी ही होंगी पर क्या आपने कभी कोई ऐसी मछली देखी हैं जिसका चेहरा इंसान की शक्ल से मिलता हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी ही मछली से रूबरू करा रहें हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मछली एक व्यक्ति की दोस्त भी हैं और यह दोस्ती आज से करीब 30 वर्ष पुरानी हैं।

यह मछली जापान के निवासी Hiroyuki Arakawa की दोस्त हैं। Hiroyuki Arakawa की उम्र 79 वर्ष हैं और वे एक स्कूबा इाइवर हैं। इंसानी शक्ल वाली इस मछली को Asian sheepshead wrasse तथा kobudai के नाम से भी जाना जाता हैं। यह मछली 15 किलों की हैं तथा इसकी लंबाई 39 इंच हैं। Hiroyuki Arakawa इस मछली की काफी लम्बे समय से देखरेख कर रहें हैं।

this weird fish resembles humanimage source:

यह एक समझदार मछली हैं। जब भी कभी Hiroyuki घंटी बजाते हैं तो ये मछली पानी के ऊपर चली आती हैं और उनके के साथ समय बिताती हैं। इस मछली और Hiroyuki की मुलाक़ात उस समय हुई जब Hiroyuki ने पानी में 58 फिट का गोता लगाया था। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक मछली अपने खाने तक नहीं पहुंच पा रही हैं और वह परेशानी में हैं। यह देख उन्होंने एक हफ्ते तक पानी के नीचे जाकर इस मछली को केकड़े खिलाये थे। उसी समय से इन दोनों में गहरी दोस्ती हो गई, जो आज भी कायम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here