समुद्र के तूफ़ान में बह कर बाहर आया यह खतरनाक जीव, लोगों में फैली दहशत

0
708
this weird creature found on the sea shore haunts people cover

हाल ही में समुद्र से एक बहुत खतरनाक जीव बाहर आ गया, जिसको देख कर लोग हैरान रह गए। आपको बता दें कि अमेरिका की टेक्सास सिटी में आए हरिकेन तूफान में समुद्र से बह कर एक खतरनाक जीव बीच पर आ गया। यह जीव देखने में बहुत खतरनाक और डरावना था। इसके दांत भी खंजर के सामान नुकीले और तीखे थे।

इस जीव को देख कर लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सोशल मीडिया पर इस जीव की बहुत से फोटो शेयर हो रही हैं। इसको देख कर लोगों ने इस जीव को Sea Monster (समुद्र का दानव) का नाम दे दिया हैं।

सबसे पहले नेशनल ऑडोबन सोसाइटी ने इस जीव की तस्वीरें शेयर की। आपको बता दें कि नेशनल ऑडोबन सोसाइटी जानवरों और पक्षियों के संरक्षण का कार्य करती हैं। ऑडोबन सोसाइटी की मैनेजर प्रीति देसाई ने इस जीव की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके लिखा।

“हम हरिकेन के बाद टेक्सास बीच का जायजा लेने पहुंचे थे कि तभी हमारी नजर इस चीज पर पड़ी। पहले हमे लगा कि ये गहरे पानी में रहने वाला एक सी-एनिमल हैं पर जब हमने इसका मुंह देखा तो हम हैरान रह गए। अब तक पता नहीं लगा पाया हैं कि यह खतरनाक दि जीव असल में क्या हैं।”, इस जीव के बारे में लोग तरह तरह के कयास लगा रहें हैं पर अभी किसी को नहीं पता लग पाया कि आखिर में यह जीव आखिर क्या हैं और यह किस प्रजाति से ताल्लुक रखता हैं।

ऑडोबन सोसाइटी के लोग समुद्र से आये इस जीव के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं पर अभी तक कोई ख़ास जानकारी नहीं मिली हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मामला नही हैं जब कोई अनजान व अनदेखा समुद्री जीव बीच पर आ गया हो। इससे पहले भी इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here