देश में बनी ये अनोखी आइसक्रीम गर्मी में लोगों को खूब आ रही हैं रास

0
675
आइसक्रीम

गर्मी का मौसम शुरू होते ही आइसक्रीम का सीजन भी शुरू हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आइसक्रीमों के बारे में बता रहें हैं जो लोगों को वर्तमान में खूब पसंद आ रही हैं। आपने अब तक स्ट्रॉबेरी, वेनिला या चॉकलेट जैसे फ्लेवर की आइसक्रीम ही खाई होंगी। आज हम आपको देश की कुछ खास आइसक्रीमों से रूबरू करा रहें हैं। आपको बता दें कि आज के समय में आइसक्रीम में खूब एक्सपेरिमेंट किये जा रहें हैं। जिसके चलते आइसक्रीम का न सिर्फ लुक बल्कि इसका स्वाद भी बदलता जा रहा है। देश के कई आइसक्रीम पार्लर इन आइसक्रीमों को बेच रहें हैं। आइये जानते हैं इन आइसक्रीमों के बारे में।

1 – नाइट्रोजन आइसक्रीम

नाइट्रोजन आइसक्रीमImage source:

नाइट्रोजन आइसक्रीम को आप दिल्ली के अलावा अहमदाबाद तथा मुंबई में भी आसानी से खरीद सकते हैं। इन शहरों में यह काफी पॉपुलर हो रही है। अब तो यह आपको मध्य प्रदेश के इंदौर में भी मिल सकेगी। असल में इसको बनाने में लिक्विड नाइट्रोजन का यूज किया जाता है इसलिए इसको नाइट्रोजन आइसक्रीम कहा जाता है। इसकी खासियत यह है कि आप इसको अपनी पसंद के किसी भी फ्लेवर में बनवा सकते हैं।

2 – फ्रूट कुल्फी आइसक्रीम

 फ्रूट कुल्फी आइसक्रीमImage source:

आइसक्रीम की तरह ही अब कुल्फी में भी कई प्रकार के एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। इसी प्रकार की एक कुल्फी है जिसका नाम “फ्रूट कुल्फी” है। इसमें नेचुरल फ्रूट डाले जाते हैं। यही कारण है कि इसको फ्रूट कुल्फी कहा जाता है। आपको बता दें कि यह कुल्फी सिलीगुड़ी से तैयार होती है। दुकानदार इसको केवल टुकड़ों में काट कर के बेचते हैं।

3 – लाइव तवा आइसक्रीम

लाइव तवा आइसक्रीमImage source:

यह एक ऐसी आइसक्रीम है जिसको आप बनते हुए देख सकते हैं। यही कारण है इसको लाइव तवा आइसक्रीम नाम दिया गया है। हाल ही में इंदौर शहर में इसका नया पार्लर खुला है। इस पार्लर के मालिक कार्तिक पालीवाल कहते हैं कि यहां के लोग लौंग सेब तथा कोको आना, झन्नाट मिर्ची, मिंट चोको चिप्स जैसी आइसक्रीम को खूब पसंद कर रहें हैं।

4 – ये फ्लेवर भी हैं अनोखे 

 ये फ्लेवर भी हैं अनोखे Image source:

आइसक्रीम के कुछ ऐसे फ्लेवर भी हैं जो लोगों को खूब भा रहें हैं। इनमें फ्लेवर केक आइसक्रीम, पान कुल्फी, नेचुरल आइसक्रीम, सीताफल तथा राजभोग खास हैं। जिन लोगों को शुगर की समस्या है उन लोगों के लिए भी विशेष शुगर फ्री आइसक्रीम भी मार्किट में मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here