अनोखा हाथी – आम लोगों की तरह बोलता है यह हाथी

0
479

हाथी सामान्य तौर पर देखने को मिल ही जाते हैं, आपने भी जरूर देखें होंगे। यह एक सीधा-साधा जानवर होता है जो की पूरी तरह से शाकाहारी होता है। हाथी बहुत से कार्यों में मानव के भी सहायक होते हैं। भारत के केरल सहित कई प्रदेशों हाथी आसानी से देखने को मिल जाते हैं पर आज हम आपको एक ऐसे हाथी के बारे में बता रहें हैं जो की सामान्य हाथियों से कहीं अलग है। असल में यह एक ऐसा हाथी है जो की सामान्य लोगों की तरह बोल सकता है और इसका यही गुण इस हाथी को अन्य हाथियों से ख़ास बनाता है, आइये जानते हैं इसके बारे में।

Image Source:

यह साऊथ कोरिया का एक एशियाई हाथी है, इसका नाम “कौशिक” है। इस हाथी की खासियत यह है कि यह हाथी अपनी सूंड को अपने मुंह में दबा कर आम लोगों के जैसे ही कुछ शब्द बोल सकता है। यह हाथी फिलहाल हैल्लो, गुड तथा नो जैसे अंग्रेजी के शब्द आसानी से बोल लेता है और इसी कारण इस हाथी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहें हैं। यह हाथी जब इंसानो की तरह कुछ शब्द बोलने की कोशिश करता है तो अपनी सूंड को होंठो की तरह से प्रयोग करता है हालांकि कई जीव वैज्ञानिक इस हाथी के बोलने की तकनीक का अध्ययन कर चुके हैं पर अभी तक वे इस हाथी की इस बोलने की तकनीक को समझ नहीं पाए हैं। खैर हम आपको दिखा रहें हैं इस हाथी की एक वीडियो।

https://www.youtube.com/watch?v=TPcNZfBt9PI

Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here