इस स्थान पर हैं सांपो की बस्ती, लोगों के यहां आने पर हैं सख्त पाबंदी

0
371
कवर पिक

 

वैसे तो दुनिया के हर कोने में इंसान निवास करते हैं, पर आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहें हैं जहां लोगों का जाना पूरी तरह से बैन हैं। जी हां, आज हम भले ही कितने भी विकसित हो चुके हों, पर फिर भी आम व्यक्ति कभी इस स्थान पर नहीं रह सकता हैं। इस स्थान पर लोग इसलिए नहीं रह सकते क्योंकि यहां पर हर कदम पर आपको खतरनाक सांप मिलते हैं।

जैसे किसी बस्ती में बहुत से इंसान मिलकर रहते हैं वैसे ही इस स्थान पर सांपो की एक बस्ती बसी हुई हैं। सांपो की बस्ती वाले इस स्थान का नाम “इलाहा दा क्यूइमादा” हैं। यह एक आइलैंड हैं जो की ब्राजील में हैं।

इस स्थान पर इतने ज्यादा सांप निवास करते हैं कि पैर यहां रखने का भी स्थान नहीं हैं। ये सांप इतने जहरीले होते हैं कि इनके ढसने से पल भर में किसी की भी मौत हो जाएं। यही कारण हैं कि ब्राजील सरकार ने इस आइलैंड पर लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ हैं।

कैसे आए इतने सारे सांप

मिडलimage source

 

लोगों का कहना हैं कि पहले यहां इतने सांप नहीं हुआ करते थे। इस स्थान पर एक लाइट हाउस भी था और एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ इस लाइट में ही रहता था और इसकी देख रेख भी करता था। एक बार कुछ सांप उसके घर में घुस आये। डर के मारे वह अपने परिवार के साथ तट पर मौजूद नाव की ओर भागा, पर तब तक कई सांपो ने उसको तथा उसके परिवार के लोगों को काट लिया था। सुबह होने पर सभी की काली पड़ चुकी लाशें तट के पास पाई गई थीं।

यहां हैं पिट वाइपर सांपो का राज

ARKive image GES038052 - Golden lanceheadimage source

 

इस घटना के बाद यहां के लाइट हाउस को बंद कर दिया गया था। यहां की सरकार ने भी इंसानो के यहां जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ लोगो ने इस स्थान पर चोरी से जाने का प्रयास किया, पर वे वापिस जिंदा नहीं आ सके। माना जाता हैं कि इस आइलैंड पर 20,00,000 से भी ज्यादा सांप रहते हैं। जिनमें अधिकतर सांप गोल्डन पिटवाइपर हैं। इस प्रकार से देखा जाएं तो यहां पर सांपो की बस्ती हैं और यहां गोल्डन पिटवाइपर सांपो का राज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here