होली की रात में करें यह उपाय, हो जाएंगी सभी परेशानियां खत्म

0
360
होली

होली का त्यौहार हिन्दू धर्म के सभी प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है। इस पर्व में सभी लोग साथ मिलकर होलिका दहन करते हैं तथा सत्य के मार्ग पर्व चलने का वचन लेते हैं। भारतीय ज्योतिष में भी होली पर्व का विशेष महात्मय बताया गया है। असल में होली की रात्रि को ग्रहों की दशा कुछ ऐसी होती है कि इस रात्रि में किये गए यज्ञ तथा अनुष्ठान आदि सभी सफल होते हैं तथा यथोचित फल भी प्रदान करते हैं। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में आपके जीवन की सभी समस्याओं को खत्म करने का सामर्थ्य होता है। यही कारण है कि आज हम यहां आपको होलिका दहन की रात्रि को किये जानें वाले विशेष उपाय को बता रहें हैं। जो आपकी सभी समस्याओं को खत्म कर सकता हैं। इस उपाय में गोपनीयता का ध्यान रखना होता है इसलिए यह  उपाय बिना किसी को बताये किया जाता हैं। तब ही आपको इस उपाय का फल मिलता है। आइये अब विस्तार से जानते हैं इस उपाय के बारे में।

होली Image source:

यह है उपाय

होलिका दहन से पहले आप स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण कीजिये। इसके बाद एक श्रीफल लीजिये। इस फल को अपने घर के सभी सदस्यों के सिर से 7 बार घड़ी की दिशा में उतारें। इसके बाद आप अपने ईष्ट देव का ध्यान कर उनसे अपनी समस्या को हल करने के लिए कहें। अब आप इस श्रीफल को लेकर होलिका के स्थान पर जाएं और जलती हुई होलिका में इस फल को चढ़ा दें। इसके बाद होलिका की 7 परिक्रमा करते हुए प्रार्थना करें। अब आप घर आ जाएं तथा अपने ईष्ट देव और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लें। अंत में किसी मिष्ठान से भगवान को भोग लगाकर खुद प्रसाद ग्रहण करें तथा अन्य सभी को दे दें।

यह उपाय आपकी मनोकामना को पूरा कर सकता है लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आपको होली के दिन न तो मांसाहारी भोजन करना है और न ही किसी प्रकार का नशा करना है। इन बातों का ध्यान रख कर ही आप इस उपाय को कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here