रात के घनघोर अंधेरे में भी आपको राह दिखाएगी यह चमकने वाली सड़क

0
530

दुनिया भर में कई ऐसी चीजों का निर्माण और अविष्कार किया जा रहा है जो मानव समाज के विकास में सहायक हो सकती है। इन वस्तुओं और चीजों के इस्तेमाल से देश के विकास में बाधा बनने वाली कई कठिनाईयों को आसानी से पार किया जा सकता है। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक और सफलता पा ली है। मेक्सिको के वैज्ञानिकों ने कई वर्षों के प्रयास के बाद एक चमकने वाले सीमेंट का निर्माण किया है। इस सीमेंट की मदद से एक सड़क का निर्माण किया गया। यह सड़क घनघोर अंधेरे में भी आपको आसानी से राह दिखाएगी।

lighting road1Image Source:

हमारे देश में कई हजार किलोमीटर की सड़को पर आज भी रोशनी की व्यवस्था नहीं है। वहीं गांव और देहात क्षेत्र की बात कि जाय तो ग्रामीण इलाको मे लोगों के घरों में बिजली की व्यवस्था भी नहीं है ऐसे में वहां के मुख्य मार्गों में लाइट की व्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन मेक्सिको के वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार किया गया सीमेंट हमारे देश के गांवों के लिए वरदान साबित हो सकता हैं। वैज्ञानिकों ने इस सीमेंट की सहायता से एक सड़क का निर्माण किया और देखा कि रात के अंधेरे में यह सड़क अपने आप रोशनी से जगमगा उठी।
कैसे चमकती है यह सड़क

इस सीमेंट को सोलर एनर्जी के फॉमूले पर तैयार किया गया है। यह सीमेंट दिन की रोशनी में सूर्य की किरणों से चार्ज होता है और रात को यह चमकता है। यह रोशनी 12 घंटों तक चलती है। इस सीमेंट के कण सूर्य के न होने पर भी बादलों से आने वाली रोशनी से भी चार्ज हो जाते है। वहीं इससे निकलने वाली नीली रोशनी को नियंत्रित भी किया जा सकता हैं। यह सीमेंट ईको फ्रेंडली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here