ये सरल उपाय करेंगे आपके जीवन की हर समस्या का समाधान

0
501
सरल उपाय

प्राचीन ज्योतिषीय ग्रंथों में कुछ सरल उपाय दिए गए हैं जिनको अपनाकर आप अपने जीवन की हर समस्या का समाधान खुद ही कर सकते हैं। ज्योतिष विद्या के बहुत से प्राचीन ग्रंथ हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ग्रंथ लाल किताब को माना जाता है। इस ग्रंथ में आपके जीवन की बहुत सी समस्याओं का समाधान सरल उपाय के माध्यमों से बताया गया है। जैसा की आप जानते ही हैं कि कुंडली में यदि ग्रह दोष है तो आपको समस्याओं का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे में आप इन उपायों को अपनाकर अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन सभी उपायों के बारे में।

9 ग्रहों से सम्बंधित उपाय –

9 ग्रहों से सम्बंधित उपायImage source:

यदि आपका कोई ग्रह बिगड़ा हुआ है या अनुकूल नहीं है त आप इन उपायों को कर सकते हैं। हम यहां सभी 9 ग्रहों के उपायों को आपको बता रहें हैं।

1 – यदि आपको सूर्य की कृपा प्राप्त कर उसको अपने अनुकूल बनाना है तो आप तांबे का बर्तन या गेंहू का दान करें।

2 – चंद्रमा को अनुकूल बनाने के लिए आप चावल तथा दूध का दान कीजिये।

3 – मंगल ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए आप मसूर की दाल का दान कीजिये।

4 – बुध ग्रह के दोषों का शमन करने के लिए आप हरे रंग की साबुत दाल को दान करें।

5 – चने की दाल को मंदिर या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने से बृहस्पति ग्रह के दोष समाप्त होते हैं।

6 – कपूर, दही तथा घी का यदि आप दान करते हैं तो शुक्र ग्रह आपके अनुकूल हो जाता है।

7 – काली उरद की दाल या लोहे की कोई वस्तु गरीब को दान करने से आपको शनि की कृपा प्राप्त होती है।

8 – यदि आप शनि मंदिर में सरसो का तेल चढ़ाते हैं तो राहु ग्रह आपके अनुकूल हो जाता है।

9 – तिल का तेल शनि मंदिर में चढाने से केतू ग्रह आपको शुभ फल प्रदान करता है।

यह उपाय भी अपनाएं –

यह उपाय भी अपनाएं Image source:

बुरे समय से बचने के लिए काले छाते को किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें। 40 दिन तक एक केला किसी मंदिर में दान करें। धार्मिक पुस्तकों का दान भी बहुत पुण्यवान माना गया है। घर में जो मेहमान आये उसको ठंडा पानी तथा कुछ मीठा जरूर खिलाएं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगो को कुछ न कुछ अवश्य दान करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here