शाही परिवार की बहू मेगन नही दे सकती ऑटोग्राफ, नेल पॉलिश पर भी मनाही

0
486
शाही परिवार

हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी हुई है। इस शादी के बाद अब मेगन ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू बन चुकी है, इसके साथ ही उन पर बहुत सी जिम्मेदारियां आ चुकी है। अब वह कोई मामूली युवती रही। इतना ही नही अब से वह ब्रिटेन के शाही परिवार नियमों की पालना करेंगी और उन्हीं के मुताबिक रहेंगी। आपको यह जानकर शायद हैरानी होंगी कि इस शाही परिवार के कुछ नियम काफी हैरानी भरे है, जिसके तहत मेगर पर अब कई तरह की पाबंदियां लग गई है।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि आजकल सेल्फी लेना कितना आम हो चुका है। हर दूसरा शख्स किसी भी मौके पर कहीं भी किसी के भी साथ सेल्फी लेने लग जाता है। मगर मेगन के लिए काम करना अब काफी मुश्किल हो गया है। दरअसल प्रिंस हैरी के साथ शादी के बाद किसी भी बाहरी शख्स के साथ सेल्फी नही ले सकती है। अगर कोई अन्य व्यक्ति ऐसा करता है तो उन्हें उसे रोकना पड़ेगा।

1- अकेले जाने की मनाही

 अकेले जाने की मनाहीImage source:

शादी के बाद से अब मेगन को अकेले समय बिताने की थोड़ी परेशानी रहेगी। क्योंकि अब से वह अकेले कही नही जा सकती है। इतना ही नही कहीं भी बाहर जाने से पहले उन्हें इजाज्त लेनी पड़ेगी। जब भी वह कहीं बाहर जाएंगी तो एक खास सुरक्षा दस्ता उनके साथ चलेगा।

2- सोशल मीडिया अकाउंट नही चला सकती

सोशल मीडिया अकाउंट नही चला सकतीImage source:

आपको बता दें कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया चलाने की इजाज्त नही है। इसलिए अब मेगर को अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद करना होगा। अगर वह कोई कार्य करती हैं तो उसकी जानकारी शाही घराने के ऑफिशियल अकांउट से लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

3- वोट का अधिकार नही

वोट का अधिकार नहीImage source:

अपनी शादी के साथ ही मेगन का वोट देने का अधिकार चला गया है। दरअसल ब्रिटेन की पार्लियामेंट के अनुसार शाही परिवार का कोई भी सदस्य आम लोगों की तरह वोट नही दे सकता है। हालांकि पहले ये नियम सिर्फ रानी तक ही सीमित था, मगर बाद में इन नियम को राजपरिवार के सभी सदस्यों के लिए जरुरी कर दिया गया।

4- नेल पॉलिश भी नही लगा सकती

 नेल पॉलिश भी नही लगा सकतीImage source:

आप जानते ही हैं कि लड़कियों को अलग अलग रंगो की नेल पॉलिश लगाने का कितना शौंक होता है, मगर मेगन अब आम लड़कियों की तरह अपना यह शौंक पूरा नही कर सकती है। रॉयल एटीकेट्स के मुताबिक राजपरिवार की बहूओं को नेल पॉलिश लगाने की इजाज्त नही है। वह इस चीज को वल्गर यानि अशलीलता पूर्ण मानते है।

5- ऑटोग्राफ की है मनाही

ऑटोग्राफ की है मनाहीImage source:

मेगन खुद एक सेलेब्रिटी है ऐसे में अपने फैंस को ऑटोग्राफ देना उनके लिए आम बात है, मगर शादी के बाद अब इस काम को नही कर सकती है। क्योंकि यह शाही नियमों के खिलाफ है इसलिए अब अगर उनका कोई फैन उनसे ऑटोग्राफ मांगता है तो उन्हें उसे मना करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here