इन डरावने पौधों और फूलों को देख लोगों को लगता हैं डर, जानिये इनके बारे में

0
682
पौधों और फूलों

 

वैसे तो सभी पेड़ और उनके फूल देखने में खूबसूरत ही होते हैं पर प्रकृति में कुछ पौधे तथा फूल ऐसे भी हैं जिनको देख कर लोग डर जाते हैं। आज आपको ऐसे ही पौधों और फूलों के बारे में बताया जा रहा हैं। जहां तक बात पेड़ पौधों की हैं तो ये हमारे जीवन के लिए कितने जरुरी होते हैं इस बात को सभी जानते हैं।

इसके साथ ही हम आपको यह भी बता दें कि प्रकृति में सभी पेड़-पौधें खूबसूरत व सुंदर नहीं होते हैं बल्कि कुछ ऐसे भी हैं जिनको देख कर लोग डर जाते हैं। आइये अब आपको विस्तार से इनके बारे में जानकारी देते हैं।

1 – Snap Dragon Seed Pod

पौधों और फूलोंImage Source: 

पेड़ पर लगे ये चीजे असल में फूल हैं। देखने में ये मानव कंकाल की खोपड़ी जैसे लगते हैं। आपको बता दें कि इनका नाम Snap Dragon Seed Pod हैं। इस फूल की एक खासियत यह हैं कि यदि आप इसके फूलों के पक्षों को निचोड़ते हो तो यह किसी ड्रैगन के मुंह खुलने तथा बंद करने जैसा दिखाई पड़ता हैं। प्राचीन लोगों का इस पौधें के बारे में ऐसा विश्वास था कि यह पौधा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता हैं।

2 – Podostroma cornu-damae –

पौधों और फूलोंImage Source: 

यह एक दुर्लभ पौधा हैं। इसको देखने पर लगता हैं कि जैसे किसी भूत प्रेत का हाथ जमीन से बाहर की ओर निकल रहा हो। इसको देख कर कोई भीं डर सकता हैं। इसका किसी भी प्रकार से प्रयोग करना मानव शरीर के लिए घातक होता हैं।

3 – Monkey Face Orchid –

पौधों और फूलोंImage Source: 

यह एक दुर्लभ तथा विचित्र फूल हैं जो बंदर जैसा चेहरा लिए हुए हैं। यह दक्षिण इक्वाडोर तथा पेरू के बादल वन में करीब 3 हजार फिट की ऊंचाई पर पाया जाता हैं। यह एक ऐसा फूल हैं जो पूरे वर्ष खिलता हैं। इसमें से पके हुए संतरे के जैसी गंध आती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here