रहस्य – धरती पर मिले इन विशाल और खतरनाक जीवों का रहस्य आज भी कायम है

0
441

जीव-जंतु तो आपने काफी देखें ही होंगे, पर क्या आपने कभी ऐसे जीव या जंतु देखें हैं जो धरती के जीवों से न सिर्फ काफी बड़े हैं, बल्कि कभी धरती पर पहले दिखाई भी नहीं दिए हैं? यदि आपने ऐसे किसी जीव को नही देखा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों से मिलवा रहें हैं। जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि यह जीव दुनिया के अन्य जीवों से कहीं ज्यादा विशाल हैं और इन जीवों के बारे में आज तक कोई भी यह नहीं बता सका है कि ये जीव कौन सी प्रजाति के हैं, कहां से आए तथा कौन हैं, कुल मिलकर इन जीवों के प्रति आज भी दुनिया में रहस्य बरकरार है। आइए जानते हैं इन जीवों के बारे में…

1- चिली में एक विशाल जीव मिला था, यह 12 मीटर लंबा तथा 14 टन के वजन वाला जीव था। इसको देखकर हर कोई हैरान था और किसी को नहीं पता लग पा रहा था कि आखिर यह है कौन, यह जीव चिली के लॉस मोरमोस नामक स्थान पर मिला था। 2004 में इस जीव का डीएनए टेस्ट किया गया था, जिसके बाद में यह पता लगा कि यह जीव शार्क की ही प्रजाति का है, पर असल में यह कौन सा जीव है यह बात आज भी किसी को पता नहीं है।

bizarre-monster-animals1Image Source:

2- रूस के सखालिन नामक आइलैंड पर एक विशाल जीव 2015 के जून माह में मिला था। इस विशाल जीव की लंबाई इंसानों से दोगनी थी और इसकी एक चोंच भी थी, साथ ही इसकी पूंछ भी थी, जो की डॉल्फिन जैसी थी। यह जीव डॉल्फिन की ही प्रजाति का लग रहा था, पर वास्तव में यह जीव आखिर है कौन सा, इस बात का किसी को अभी तक पता नहीं लग पाया है।

bizarre-monster-animals2Image Source:

3- कैलिफोर्निया के सेन डिएगो बीच पर एक बड़ा ही रहस्यमयी जीव मिला था। यह एक कुत्ते के जैसा जीव था। कोई इस जीव को डेविल डॉग कहता था तो कोई गोटसकर, पर आज तक कोई नहीं जान पाया कि यह कुत्ते के जैसा दिखने वाला अखिर कौन सा जीव था।

bizarre-monster-animals3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here