इंसानी पुतलों जैसी निकल रही है यहां पेड़-पौधों की जड़ें, लोग हो रहे चकित

0
428

जैसा की आप जानते ही हैं कि दुनिया बहुत बड़ी तथा रहस्यों से भरी हुई है, यहां पर कब कौन सी जगह क्या घटना घाट जाए, जिससे लोग चकित हो जाएं किसी को नहीं पता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना की जानकारी देने जा रहें हैं जो की वर्तमान में लोगों को चकित किए हुए हैं। आपने अभी तक अपने जीवन में बहुत से पेड़-पौधें लगाए ही होंगे और पौधों को लगाते समय उनको अच्छे से देखा भी होगा, लगभग हर पेड़ की आकृति और जड़ें एक जैसी हो होती हैं, पर हालही में कुछ पेड़ों को खोदने पर उनकी जड़े इंसानी पुतलों के जैसी निकल रही हैं, जिससे काफी लोग चकित हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कहां निकल रही हैं ये इंसानी पुतलो के जैसी जड़े।

roots-of-the-trees-growing-like-human1Image Source:

असल में यह घटना चीन की है और यहां पर एक विशेष पौधा पाया जाता है, जिसका नाम ” फ्लीसफ्लावर” है। इस पौधें की डिमांड दुनिया भर में काफी बड़े पैमाने पर होती है। इस पौधे का उपयोग चीन में पारंपरिक दवाई के तौर पर किया जाता है, पर इस पौधे की एक खासियत यह भी है कि इसकी जड़े अन्य पौधों की तरह सामान्य नहीं होती हैं, बल्कि वे इंसानी पुतले के जैसी ही होती हैं। इस पौधें का प्रयोग हड्डियों की कमजोरी, किडनी की बिमारियों तथा झड़ते हुए बालों जैसे कई रोगों में किया जाता है, पर इन पौधें की जड़े इंसानी पुतले जैसी ही क्यों होती हैं, इस बात को आज तक कोई नहीं समझ सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here