मिनी इंग्लैंड कहलाता है देश का यह शहर, ट्रैकिंग के लिए है फेमस

0
484
इंग्लैंड

भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां आप विदेश में घूमने का अनुभव ले सकते हैं। ये स्थान किसी भी मामले में विदेशी शरह से कम नहीं हैं। इन स्थानों को विदेशी नामों से भी पुकारा जाता है। भारत में एक स्थान को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है तो एक को मिनी फ्रांस। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बता रहें हैं। जिसको मिनी इंग्लैंड कहा जाता है। आपको बता दें कि भारत के इस स्थान का नाम “वैल्लोर” है। यह स्थान देखने में बहुत सुंदर खूबसूरत है। आइये जानते हैं वैल्लोर के बारे में।

दक्षिण भारत में है वैल्लोर  

दक्षिण भारत में है वैल्लोर  Image source:

वैल्लोर शहर दक्षिण भारत में स्थित है। यह दक्षिण भारत का प्राचीन शहर माना जाता है। यह वैल्लोर किले के पास तथा पलार नदी के किनारे बसा हुआ है। यह थिरुवन्नमलाई एवं तिरुपति के मध्य स्थित है। इसके अंतर्गत 29 स्वान्नयर कि.मी के क्षेत्र में फैला येलागिरि नामक एक छोटा सा हिल स्टेशन है। बैंगलोर से करीब 40 किमी दूर होसूर शहर है। इस शहर को ही आजादी से पहले मिनी इंग्लैंड कहा जाता था। यहां का वातावरण वर्ष भर सुहावना बना रहता है। यहां पर प्रत्यानगिरि मंदिर तथा राजाजी स्माइक नामक दो पर्यटक स्थल भी हैं।

खूबसूरती के लिए है मशहूर  

खूबसूरती के लिए है मशहूर  Image source:

येलागिरी पहाड़ियां बहुत खूबसूरत हैं। यदि आप यहां छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो इससे बढ़िया और कोई बात हो ही नहीं सकती हैं। यहां आप गर्मियों में अपनी छुट्टियां बहुत आनंद के साथ मना सकते हैं। येलागिरी पहाड़ियां अपने आप में बहुत अद्भुद हैं। इनको तमिलनाडू की सबसे प्राचीन तथा प्रदुषण रहित पहाड़ियां माना जाता है। यह पूरा स्थान बहुत हरा भरा है। यहां पर आपको कई ऐसे क्लब भी मिलेंगे जो पैराग्लाइडिंग कराते हैं। ये क्लब 560 मीटर, 450 मीटर तथा 600 मीटर की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कराते हैं। यहां पर इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाता है ताकि पैराग्लाकइडिंग को बढ़ावा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here