भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है यह स्थान, जानें इसके बारे में

0
765
स्विट्जरलैंड

गर्मी का मौसम आते ही सभी लोग किसी न किसी ठंडे स्थान पर घूमना चाहते हैं। इसके लिए लोग ठंडे और सुंदर स्थानों को ढूंढना शुरू कर देते हैं। बहुत से लोग किसी न किसी ट्रेवल साइट से अपने लिए पैकेज बुक कर लेते हैं। ऐसे में हम आपको बताना चाहते हैं एक ऐसे स्थान के बारे में जो भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है। इस स्थान की यही खूबी है कि इस स्थान की खूबसूरती स्विट्जरलैंड की तरह ही हैं। गर्मी आते ही लोग इस स्थान की और बढ़ जाते हैं। यह स्थान गर्मियों की छुट्टियों के लिए न सिर्फ अनुकूल है बल्कि यह बहुत सुंदर तथा खूबसूरत भी है। इस स्थान का नाम औली है जो कि उत्तराखंड में स्थित है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस स्थान के बारे में।

यह है घूमने के स्थान – 

यह है घूमने के स्थानImage source:

औली में घूमने के बहुत से स्थान हैं। यहां पर “गुरसो बुग्याल” नामक स्थान बहुत सुंदर है। गर्मी के दिनों में यह बहुत हरा भरा रहता है। यहां पर आप जोशीमठ से रज्जुमार्ग द्वारा जा सकते हैं। यहां पर “छत्तरकुंड झील” नामक एक जलाशय भी है। इसके अलावा आप औली के पास स्थित एक छोटे से गांव “सैलधर तपोवन” में एक प्राकृतिक झरना तथा एक मंदिर भी देख सकते हैं। यहां की बर्फीली ढलान पर आप स्कींइग का पूरा आनंद ले सकते हैं। यहीं पर एशिया की सबसे लंबी दुरी की “केबल कार” भी है, जो 4 किमी तक चलती है। इस केबल कार को गोंडोला कहा जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां रुकने या खाने पीने की सभी सुविधाएं मौजूद है। गढ़वाल बोर्ड ने यहां सभी तरह के इंतजाम किये हुए हैं। आपको बता दें कि यहां आपको आपके बजट के मुताबिक होटल आसानी से मिल जाते हैं।  

ऐसे पहुंचे औली –

ऐसे पहुंचे औलीImage source:

यदि आप औली जाना चाहते हैं तो सबसे पास का हवाई अड्डा देहरादून का जौली ग्रांट है। यह जोशी मठ से 273 किमी है। यहां से बस या टेक्सी की सहायता से आसानी से औली पहुंच सकते हैं। यदि आप रेलवे से यहां आना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है यहां से औली 299 किमी की दूरी पर्व है। तो इस बार गर्मियों की छुट्टियों में भारत का स्विट्जरलैंड यानि औली जरूर जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here