दुनिया में सबसे महंगे हैं ये फल, जानिये इनकी कीमत के बारे में

0
888
फल

फलों के गुणों तथा उनके लाभों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। फल एक ऐसा आहार है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट तथा सेहत के लिए लाभदायक होता हैं। बहुत से फल अलग अलग बीमारियों में बहुत लाभदायक होते हैं तथा वे बीमारी को आसानी से खत्म करने की क्षमता रखते है। कुछ फल अपने ऐसे ही गुणों के कारण काफी महंगे भी होते हैं। इन फलों को सामान्य व्यक्ति प्रतिदिन नहीं खा सकता है। देखा जाएं तो ऐसे फल अन्य फलों की तुलना में बहुत ज्यादा महंगे होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानकारी दे रहें हैं। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इन फलों के बारे में।

1 – इंग्लैंड का अनानास

 इंग्लैंड का अनानास Image source:

अपने कई बार अनानास खाया होगा, पर आज जिसकी फल की बात हम आपको बता रहें हैं वह भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में उगाया जाता है। यह अनानास इंग्लैंड के एक खास बगीचे में ही उगता है। इस खास अनानास को उगने में 2 वर्ष का समय लगता है। इसकी कीमत 108503.92 रूपए है।

2 – जापान का अंगूर

जापान का अंगूर Image source:

यह खास अंगूर जापान में ही उगता है। यह आकार में काफी बड़ा होता है। इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विशेष अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 2 लाख 66 हज़ार रुपये होती है। इस प्रकार से देखा जाएं तो एक अंगूर की कीमत 8866 रुपये बनती है।

3 – जापान का आम

 जापान का आम Image source:

आम किसको पसंद नहीं होता। आपने भी खूब आम खाएं होंगे। आम की कीमत भी स्थान-स्थान पर अलग अलग होती है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में बता रहें हैं। यह आम एक अंडे के आकार का ही होता है तथा यह सिर्फ जापान में ही मिलता है। इस आम के एक जोड़े की कीमत 2 लाख रुपये है।

4 – स्क्वायर तरबूज

स्क्वायर तरबूज Image source:

यह तरबूज भी जापान में ही उगाया जाता है। खास बात यह है कि इसका आकार स्क्वायर जैसा होता है। यह तरबूज दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है। इसको इस प्रकार का खास आकार देने के लिए स्क्वायर आकार के कंटेनर में ही उगाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here