ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजब-गज़ब महिलायें

0
2486

देखा जाये तो दुनिया में बहुत से अलग-अलग प्रकार की अजब-गजब चीजें हैं। अगर हम कहें कि यह अजीबो-गरीबपन हम इंसानों में भी होता है तो शायद इस पर कोई मुश्किल से भरोसा करे, लेकिन यह सच है। दुनियां में बहुत से ऐसे लोग हैं जो बिल्कुल अलग और अजब हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में।

1- कैथी जंग

कैथी जंग की बात करें तो ये आज दुनिया की सबसे पतली कमर वाली महिला हैं। इन्होंने अपनी कमर को पतला करने के लिए कॉरसेट को लगातार 12 साल तक अपनी कमर से लगाये रखा। इस कारण वर्तमान में इनकी कमर का साइज़ मात्र 15 इंच रह गया है। आज ये सबसे पतली कमर के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं और लोग इनको “क्वीन ऑफ हार्ट्स” के नाम से जानते हैं।

कैथी-जंगImage Source :http://navbharattimes.indiatimes.com/

2- बेशीन

बेशीन को मायरा हिल्स भी कहा जाता है। मायरा हिल्स एक जर्मन अडल्ट मॉडल हैं। बेशीन का कहना है की इनके ब्रेस्ट का वजन 36 पाउंड यानि लगभग 16 किलो है। इनको अपने ब्रेस्ट के लिए मिलने वाली अटेंशन बहुत अच्छी लगती है। जो भी हो यह बेशीन नाम की महिला अपने आप में एक अजूबा ही हैं।

बेशीनImage Source :http://navbharattimes.indiatimes.com/

3- एरिका एरविन

ये दुनिया की सबसे लम्बी ट्रांसजेंडर मॉडल्स में से एक हैं। इनकी उम्र 36 साल की है और इनकी लम्बाई 6 फुट 8 इंच की है। आज ये बतौर ट्रेनर काम कर रही हैं और बॉडी संवारने में दूसरों की मदद कर रही हैं।

एरिका-एरविनImage Source :http://navbharattimes.indiatimes.com/

4- मारिया क्रिस्टर्ना

मारिया घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मारिया क्रिस्टर्ना भी घरेलू हिंसा का शिकार रही हैं। उनकी शादी भी असफल हो गई थी। मारिया क्रिस्टर्ना ने खुद को स्ट्रांग महिला के रूप में प्रदर्शित करने के लिए इस प्रकार का रूप बनाया। मारिया पेशे से वकील हैं, पर आज वे ड्रैगन लेडी और वैंपायर वुमन के नाम से भी जानी जाती हैं।

मारिया-क्रिस्टर्नाImage Source :http://i10.dainikbhaskar.com/

5- ज्योति आमगे

ज्योति आज दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। इनकी लम्बाई मात्र 2 फुट 6 इंच है। असल में ज्योति बौनेपन की एक बीमारी से पीड़ित हैं, पर इस बीमारी से ग्रस्त होने के बाद भी इनके शरीर का विकास काफी समानुपाती ढंग से हुआ है। ज्योति का कहना है की उनका छोटा शरीर उनके लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इसकी वजह से वो जापान सहित कई अन्य देश घूम चुकी हैं।

ज्योति-आमगेImage Source :http://a.abcnews.go.com/images/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here