ड्रीमगर्ल पर लगा गंभीर आरोप

0
294

बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी इन दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। हेमा मालिनी पर सस्ते दामों में भूमि को हड़पने का आरोप लगाया गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दो हजार वर्ग मीटर की भूमि को डांस अकादमी के लिए आवंटित किया है। इस भूमि के चलते सांसद हेमा मालिनी विवादों में फंस गई है।

मुंबई के पॉश इलाके में बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी को डांस स्कूल के लिए जमीन दी गई है। यह भूमि पॉश उपनगरीय क्षेत्र ओशिवारा में है। इस भूमि के लिए ही सांसद हेमा मालिनी पर आरोप लगे हैं। दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इस भूमि की सही दरों पर महाराष्ट्र सरकार से कुछ जानकारियां मांगी गई थी। महाराष्ट्र सरकार से प्राप्त जानकारी से अनिल गलगली ने बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी पर सस्ते दामों में जमीन लेने का आरोप लगाया है। अनिल को प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जमीन करोड़ों रुपये की है, लेकिन उन्हें यह जमीन मात्र 70 हजार रुपए में आवंटित की गई है।

1Image Source: http://images.jagran.com/

साथ ही अनिल गलगली ने यह भी कहा है कि हेमा मालिनी को मुंबई के पॉश इलाकों में भूमि देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उन्हें 1997 में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन सरकार में भूमि दी गई थी। वह भूमि तटवर्ती नियमन क्षेत्र के अंतर्गत आती थी। इस कारण उस भूमि पर हेमा मालिनी निर्माण नहीं करवा सकीं।

अनिल के मुताबिक सासंद हेमा मालिनी के द्वारा अभी पहले वाली ही जमीन नहीं लौटाई गई है। उसके बावजूद उनको नई जमीन प्रदान कर दी गई है। फिलहाल उन्होंने इस मामले पर भी जांच करवाने की मांग की है। सासंद की ओर से इस जमीन के लिए 1996 में अप्लाई किया गया था। ठीक इसी तरह का मामला पहले भी हुआ था। उस मामले में कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला को जमीन दी गई थी, लेकिन मामला बढ़ने पर उनकी कंपनी ने जमीन लौटा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here