बच्चे के जन्म के बाद यह महिला खुद भी बन गई बच्ची, डॉक्टर भी हैं हैरान

0
396
cover pic

क्या कोई महिला अपने बच्चे को जन्म देने के बाद खुद भी बच्ची बन सकती हैं। शायद नहीं पर ऐसा हुआ हैं और इस मामले ने डाक्टरों को भी हैरान कर दिया हैं। आज हम आपको इस अनोखी घटना के बारे में ही बता रहें हैं। यह अनोखा मामला सामने आया हैं न्यूपोर्ट की वेल्स सिटी से।

यहां की निवासी “शैनन एवरेट” नामक एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और परेशानी उस समय सामने आई जब वह अपने बच्चे को पहचान ही नहीं पाई और खुद को 3 वर्ष की बच्ची समझने लगी।

दरअसल इस महिला को बीते अक्टूबर माह में लेबर पेन हुआ था जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डाक्टरों को पता लगा की शैनन “एमनियोटिक फ्लूड एंबोलिज्म” नामक बिमारी से पीड़ित हैं। यह काफी दुर्लभ बिमारी हैं जो गर्भावस्था के दौरान होती हैं। करीब 20 हजार महिलाओं में से यह किसी एक को होती हैं।

महिला की चली गई याददाश्त

PAY-Woman-22-whose-heart-stopped-for-68-minutes-as-she-was-giving-birth-woke-from-a-coma-TWO-WEEKS-laimage source

महिला की प्रेग्नेंसी के दौरान ही शैनन के दिल ने काम करना बंद कर दिया था। किसी तरह डाक्टरों ने शैनन की हालत को स्थिर रखा और बच्चे का जन्म कराया। मगर इसके साथ शैनन से कई अन्य बिमारियां जुड़ गई।

जिसके चलते डाक्टरों ने मैला को चिकित्सकीय प्रेरित कोमा में दाखिल करा दिया ताकि उसको सही किया जा सके। इस कार्य के बाद में शैनन की जान बच गई पर जब वह होश में आई तो अपने दोनों बच्चों को भूल गई तथा खुद भी एक बच्ची की तरह व्यवहार करने लगी।

वर्तमान में शैनन की मां तथा मंगेतर दौनों ही शैनन की देखभाल करने में लगे हैं। इन लोगों को उम्मीद हैं कि उनकी तथा डाक्टरों की मेहनत रंग लाएगी और शैनन जल्दी ही सही हो जाएगी। इस प्रकार से शैनन नामक इस महिला की बिमारी के कारण याददाश्त चली गई थी जिसके बाद वह खुद को एक बच्ची समझने लगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here