ये हैं सबसे अमीर बादशाह, जानिए इनके बारे में

0
599

भारत के टाटा, बिरला और विदेश के वॉरेन बफे और बिल गेट्स जैसे कुछ ऐसे लोग हैं जिनके बिना देश, दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट हमेशा अधूरी रहेगी। वर्तमान समय में इनके पास बहुत ज्यादा संपत्ति है, पर आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों से मिलवा रहे हैं जिनके आगे इनकी संपत्ति बहुत ही कम है। भारत के बादशाह अकबर भी इन अमीर लोगों में से एक हैं। वहीं दुनिया की सबसे अमीर हस्ती मनसा मूसा को माना गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में-

बादशाह अकबर, भारत –

kingImage Source :http://www.4to40.com/

भारत के सबसे अमीर राजा बादशाद अकबर रहे। इनका शासन 1542 से 1605 तक रहा है। यदि इनकी संपत्ति की बात करें तो ग्लोबल इकोनॉमी में 25 प्रतिशत इनकी ही संपत्ति का हिस्सा उस समय था। उस समय मुगल घराने का रहन-सहन आज के ब्रिटिश राजघराने से कहीं ज्यादा शानदार था। इकोनॉमिस्‍ट ब्रैंकों मिलनोविस के अनुसार, उस समय मुगलों का रहन-सहन बहुत ही शानदार था और मुगलों का साम्राज्य अब तक के सबसे ज्यादा प्रभावशाली साम्राज्यों में से एक रहा है।

2- मनसा मूसा, माली –

Emperor-Mansa-Musa-3Image Source :http://www.africanglobe.net/

इनका शासन 1280 से 1337 तक रहा। यह माली देश के शासक रहे हैं। इनको अब तक दुनिया का सबसे अमीर बादशाह कहा जाता है। इनके साम्राज्य को “टिम्‍बुकटू” के नाम से भी जाना जाता था। माली देश लम्बे समय तक फ़्रांस का उपनिवेश भी रहा था। प्रोफेसर रिचर्ड स्मिथ के अनुसार “मूसा दुनिया के सबसे बड़े गोल्‍ड प्रोड्यूसर थे।” मौजूदा दौर में गोल्‍ड दुनिया का सबसे वैल्‍युएबल मटीरियल है। इनके बारे में कई प्रकार की कहानियां मक्का में प्रचलित हैं। कहा जाता है कि ये अपने ऊंटों पर सोना लाद कर चलते थे। इनके समय में मिश्र में “करेंसी क्राइसिस” हो गई थी और उस समय में भी इनके पास 2 लाख लोगों की सेना थी। इन सबसे पता लगता है कि मूसा अब तक के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं।

3- अगस्टस सीजर, रोम –

020815489191photo2Image Source :http://www.livehindustan.com/

इनका कार्यकाल 63 बीसी से 14 एडी तक रहा है। इनकी संपत्ति की बात करें तो वह 4.6 लाख करोड़ डॉलर मानी जाती है। रोम के बादशाह सीजर को अब तक के इतिहास में दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है। इनकी निजी संपत्ति 2014 में टाइम मैगजीन ने 4.6 लाख करोड़ डॉलर आंकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here